पुतिन ने दी ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई, कहा- ईरान के साथ खड़ा है रूस
Author: Arif Khan
2026-03-09 19:38:08
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच रूस ने साफ कर दिया है कि वह अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी. पुतिन ने न केवल मोजतबा के नेतृत्व पर भरोसा जताया, बल्कि अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग में ईरान को रूस के ‘अटल’ समर्थन का भरोसा भी दिया.
मोजतबा खामेनेई, दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं. उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए पुतिन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मोजतबा अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और ‘कठोर परीक्षाओं’ के इस दौर में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे.पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि जंग का सामना कर रहे ईरान के शीर्ष पद पर बैठना बड़े साहस और समर्पण का काम है.
यह भी पढ़ें : क्या है ‘खर्ग द्वीप’… जिसके जरिए ईरान को घुटनों पर लाएगा US? ट्रंप के इस ‘मास्टरप्लान’ का क्या होगा दुनिया में असर
बता दें, रूस का यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि इजरायल ने पहले ही चेतावनी दी है कि वह खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी अपना निशाना बनाएगा. ऐसे में पुतिन का यह बयान इजरायल और अमेरिका के लिए एक सीधा कड़ा संदेश माना जा रहा है. इससे पहले पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात कर अली खामेनेई और उनके परिवार की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines