अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल का कैंडिडेट है दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की पसंद

Elon Musk Supported Vivek Ramaswamy in US Presidential Election: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

Elon Musk supported Vivek Ramaswamy in US Presidential Election 2024

Elon Musk supported Vivek Ramaswamy in US Presidential Election 2024

Elon Musk Supported Vivek Ramaswamy in US Presidential Election : टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को सपोर्ट किया है। विवेक रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्रत्याशी हैं। मस्क ने कहा कि जैसा अनुमानों में बताया जा रहा है विवेक का प्रदर्शन उससे कहीं बेहतर होगा।

विज्ञापन

एलन मस्क ने रविवार को आयोवा के रिप्रेजेंटेटिव स्टीवन होल्ट के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए एक इंटरव्यू का वीडियो पर कमेंट किया था। इसमें होल्ट यह कहते नजर आ रहे हैं कि विवेक रामास्वामी चुनावी दौड़ में काफी पीछे हैं। इस पर मस्क ने लिखा, मेरा मानना यह है कि जब मतगणना होगी तब विवेक का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

रामास्वामी पर भरोसा करते हैं एलन मस्क

एक्स पर ही एक यूजर ने लिखा कि मैं मानता हूं कि विवेक रामास्वामी दुनिया को चौंकाने जा रहे हैं। यह देश के लिए एक बहुत बड़ी जीत होगी। मस्क ने इसके जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि आप सही हैं। एक यूजर ने जब पूछा कि क्या आप विवेक रामास्वामी पर भरोसा करते हैं तो एलन मस्क ने इसके जवाह में भी ‘हां’ लिखा। बता दें कि एक्स भी मस्क का ही है।

विज्ञापन

ट्रंप ने की विवेक रामास्वामी की आलोचना

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि विवेक रामास्वामी अमेरिका को बदल पाने वाले (MAGA) नहीं हैं। ट्रंप ने लोगों से विवेक के ‘झांसे’ में न आने की अपील करते हुए कहा था कि विवेक को दिया गया हर वोट ‘दूसरे पक्ष’ को फायदा पहुंचाएगा होगा। इससे पहले विवेक रामास्वामी ने अपनी कैंपेन में टीशर्ट बांटी थीं जिनपर ‘सेव ट्रंप, वोट विवेक’ लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ