Visa on Arrival or Transit Visa: विदेश यात्रा के लिए व्यक्ति को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है. किसी देश में जाने के लिए ट्रांजिट वीजा और वीजा ऑन अराइवल दो प्रकार के वीजा होते हैं. इन दोनों में काफी अंतर होता है. अगर कोई किसी देश में घूमने या काम करने के उद्देश्य से जाता है तो उसके लिए अलग वीजा होता है. वहीं अगर किसी अन्य देश में जाने के लिए किसी देश के एयरपोर्ट पर रुकना हो तो इसके लिए अलग वीजा होता है. ट्रांजिट वीजा और वीजा ऑन अराइवल इन दोनों में क्या अंतर होता है चलिए जानते हैं.
क्या होता है ट्रांजिट वीजा?
ट्रांजिट वीजा एक अस्थायी वीजा होता है. अगर किसी यात्री को कहीं जाने के लिए अन्य देश से होकर गुजरना होता है तो इसके लिए उस देश का ट्रांजिट वीजा लेना होता है जिस देश में रुकना है. यह वीजा लंबे समय तक ठहरने के लिए नहीं होता है. यह वीजा आमतौर पर 24 घंटे से लेकर 72 घंटे के लिए होता है. यह वीजा छोटी अवधि के लिए होता है.
ये भी पढ़ें – क्या अब वेनेजुएला की कमान US के हाथ में? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया वहां का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’
ट्रांजिट वीजा के लिए जिस देश में जाना हो उस देश का वीजा और कन्फर्म टिकट होना बहुत ही जरूरी होता है. किसी देश में कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए यह वीजा होता है. ट्रांजिट वीजा से उस देश में प्रवेश नहीं करते हैं सिर्फ आगे की फ्लाइट पकड़ते हैं. अगर किसी को भारत से दुबई होते हुए कनाडा जाना है तो उसे दुबई का ट्रांजिट वीजा लेना होगा.
क्या होता है वीजा ऑन अराइवल?
ऑन अराइवल वीजा के लिए यात्री को पहले को पहले से आवेदन नहीं करना पड़ता है. यह वीजा गंतव्य देश में पहुंचने पर मिलता है. इसके तहत यात्रियों को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता है. हवाई अड्डे या उस देश की सीमा पर पहुंचने पर वीजा मिलता है. यह यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाता है. वीजा ऑन अराइवल के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, फोटो, वापसी टिकट, और होटल बुकिंग की डिटेल्स देनी होती हैं. इसके साथ ही आवश्यक शुल्क देना होता है. वीजा ऑन अराइवल 15 से 30 दिनों का होता है इसे बाद में आवश्यकता के अनुसार बढ़ा दिया जाता है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 mins agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
8 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
10 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
11 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
13 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
13 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
22 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines