क्या अब वेनेजुएला की कमान US के हाथ में? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया वहां का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति'

सोशल मीडिया की इस पोस्ट ने उन अटकलों को और तेज कर दिया कि क्या अमेरिका अब सीधे तौर पर वेनेजुएला का शासन अपने हाथों में लेने वाला है.

Untitled-design-44-1

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दुनिया को चौंका दिया है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने खुद को वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया है.

विज्ञापन

ट्रंप ने जो तस्वीर शेयर की है वह किसी विकिपीडिया के पेज के एडिटेड स्क्रीनशॉट जैसी है. हालांकि, विकिपीडिया के असली पेज पर ऐसी कोई जानकारी अपडेट नहीं की गई है. इस पोस्ट ने उन अटकलों को और तेज कर दिया कि क्या अमेरिका अब सीधे तौर पर वेनेजुएला का शासन अपने हाथों में लेने वाला है.

विज्ञापन

बता दें, 3 जनवरी 2026 को अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ चलाकर वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे. इसी दौरान अमेरिकी सैनिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को पकड़कर अमेरिका ले गए थे. मादुरो को फिलहाल न्यूयॉर्क ले जाया गया है, जहां उन पर नार्को-आतंकवाद, ड्रग तस्करी और हथियारों से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया था. हालांकि, ट्रंप ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला को चलाएगा जब तक कि वहां एक सुरक्षित और उचित सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला के बुनियादी ढांचे को ठीक करेंगी ताकि अमेरिका अपने निवेश की वसूली कर सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ