Delta Air Lines Flight Viral Video : अमेरिका में एक हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान के लैंड होते ही यात्री कूदकर भागते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अटलांटा के हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिनियापोलिस-सेंट पॉल के लिए उड़ान भरने वाली डेल्टा एयर लाइन्स की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। 201 यात्रियों को ले जा रहे बोइंग 757-300 में इंजन में समस्या आई, जिसके कारण विमान की लैंडिंग हुई।
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को तुरंत ही विमान से बाहर निकाला गया, सामने आए वीडियो में यात्री आपातकालीन स्लाइड का इस्तेमाल करके बाहर निकलते देखे जा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, निकासी के दौरान चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विमान के इंजन में आई खराबी
हार्ट्सफील्ड-जैक्सन दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है, जहां इस घटना के बाद काफी देर तक हंगामा मचा रहा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इंजन की खराबी की गहन जांच की जा रही है। प्रभावित यात्रियों को सुविधा प्रदान करने और उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
देखें वीडियो
आपातकालीन स्लाइड का उपयोग जरूरत पड़ने पर विमान से तेजी से बाहर निकलने के लिए उपयोग किया जाता है, हालांकि इस स्लाइड की डिजाइन सीधी खड़ी हुई हैं, जिसके कारण मामूली चोटें ही लग जाती हैं। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में से कुछ लोगों ने स्टाफ की प्रशंसा की, जबकि कुछ ने इसे बेहद डरावना बताया है। इस गंभीर घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं आई और कुछ ही घंटों में स्थिति को सुलझा लिया गया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
13 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
15 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
15 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
16 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
18 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
20 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
20 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
22 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
22 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines