Viral video of asking money for wedding: अपने सोशल मीडिया के जरिए इलाज के लिए मदद मांगते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या अपने ड्रीम वेडिंग के खर्च के लिए मदद मांगते हुए देखा है। अगर नहीं तो दुल्हन बनने वाली लाह हिगिंस से मिलिए, जो अपनी शादी के लिए लोगों से सोशल मीडिया के जरिए पैसे मांग रही हैं। लाह ने बताया कि उनकी ड्रीम वेडिंग के लिए 20 हजार पाउंड का बजट है, वो और उसके पार्टनर पिछले काफी समय से पैसे जुटाने में लगे हैं, लेकिन दूसरे खर्चों के साथ खर्च मैनेज करना मुश्किल हो रहा था।
टिक टॉक के जरिए पैसे मांगने का किया फैसला
तीन बच्चों की मां लाह ने बताया कि वो हर तरीके से पैसे जुटाने की कोशिश में जुटी थी। उन्होंने देखा कि टिकटॉक पर भी उन्हें 64 हजार लोग फॉलो करते हैं। उन्हें आईडिया हुआ कि वो अपनी ड्रीम वेडिंग के गोल को अचीव करने के लिए टिक टॉक के जरिए लोगों से मदद मांग सकती हैं। उन्होंने इसके लिए टिकटॉक क्रिएटर फंड की मदद लेने की सोची। उन्होंने अपने ड्रीम वेडिंग के लिए जब फंड की मांग करते हुए वीडियो पोस्ट किया तो लोग उनसे कई तरह की सलाह देने लगे।
वीडियो से भी हुई लाह की हुई कमाई
लाह के वीडियो को 300,000 से अधिक बार देखा जा चुका था। टिकटॉक क्रिएटर फंड से उन्हें 150 पाउंड की कमाई हुई। इसके बाद लाह ने अंदाजा लगाया कि सपनों की शादी के लिए कितने व्यूज चाहिए होंगे। काउंटिंग के जरिए उन्होंने अंदाजा लगाया कि इसके लिए उन्हें 15 मिलियन व्यूज चाहिए होंगे। इसके बाद से उन्होंने फैसला किया कि वो 1 मिनट से ज्यादा के और वीडियोज क्रिएट करेंगी, जिसके लिए उन्हें पैसे मिलेंगे। हालांकि, ऐसे वीडियोज पोस्ट करने लिए लाह को लोगों ने बहुत ट्रोल किया कि वो अपनी वेडिंग के लिए भीख क्यों मांग रही हैं। इसके अलावा कई लोगों ने तारीफ करते हुए कहा कि टिक टॉक पर कंटेंट पोस्ट करना भी एक तरह का जॉब है, जिसे करना लाह की मजबूरी है।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
4 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
7 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
8 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
12 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
16 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
18 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
18 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines