---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Video: 78 लोगों की मौत का आंखों देखा वीडियो वायरल, कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

Congo lake Boat Capsizes : आफ्रीकी देश कांगो में एक भयानक हादसा हुआ है, नाव पलटने से 78 लोगों के मौत होने की पुष्टि हुई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Congo lake Boat Capsizes : आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के पलट जाने के कारण हुआ है। अभी तक 78 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव पलटने से पहले उसमें 278 लोग सवार थे। इस हादसे का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की सटीक संख्या प्राप्त करने में कम से कम तीन दिन लगेंगे, क्योंकि सभी शव बरामद नहीं हुए हैं। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन जैक्स पुरीसीने बताया कि 58 लोगों को बचा लिया गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब नाव किनारे से महज 100 मीटर (328 फीट) दूर थी। इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाव के हर हिस्से पर लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं। नाव एक तरफ झुकी हुई दिखाई दे रही है। कुछ ही देर बाद ये नाव उसी दिशा में पलट गई, जिस दिशा में झुकाव था। कई लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे लेकिन कोई मदद नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।  इस नाव की क्षमता महज 80 लोगों की थी लेकिन इस पर 278 से अधिक लोग सवार हो गए थे।


बताया जा रहा है कि कांगो में नावों में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के मामले बहुत आम हैं। इतना ही नहीं, उन लोगों को लाइफ जैकेट भी नहीं मिलती है, जिन्हें तैरना नहीं आता है और ना ही उन लोगों की कोई लिस्ट बनती है जो नाव पर सवार होकर यात्रा करते हैं। ऐसे में शवों को खोजने की प्रक्रिया में काफी वक्त लग सकता है।

---विज्ञापन---

जान जोखिम में डाल क्यों नाव से यात्रा करते हैं लोग?

BBC के मुताबिक, गोमा और मिनोवा में कड़ी जांच होती है। खाने-पीने के सामान वाले वाहनों को रोका जाता है। इससे कई व्यापारी किवु झील को पार कर अपना सामान ले जाने पर मजबूर होते हैं। इतना ही नहीं सड़क मार्ग से जाने पर कोई सुरक्षा भी नहीं होती और इससे उनके नुकसान की आशंका अधिक होती है। 2019 में, दक्षिण किवु के कालेहे से गोमा जाते समय लकड़ी की नाव पलटने से 150 से ज़्यादा लोग डूब गए थे। पिछले महीने में भी एक हादसा हुआ था, जिसमें 40 लोग आज भी लापता हैं।

First published on: Oct 06, 2024 07:42 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola