Bangladesh Violence: धूं-धूं कर जल रहा बांग्लादेश… युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बवाल, भारतीय नागरिकों को दी ये सलाह

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और हिंसा जारी है. युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने आवामी लीग के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया, साथ ही उन्होंने पत्रकारों और नेताओं पर भी हमला किया. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Bangladesh Violence

Credit: Social Media

बांग्लादेश में फिर एक बार हिंसा भड़क उठी है, लेकिन इस बार इसकी वजह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना नहीं, बल्कि उनके विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी है. दरअसल गुरुवार को सिंगापुर में युवा नेता उस्मान हादी की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं. जिसके बाद इंडियन हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, युवा नेता उस्मान हादी पर 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ था, जिसमें नकाबपोश शूटर्स ने उनके सिर में गोली मार दी थी. हमले के बाद उन्हें ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हादी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. कई दिनों तक मौत से लड़ने के बाद आखिरकार उस्मान हादी जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने जैसे ही उनकी मौत की पुष्टि की. इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी उग्र हो गए.

विज्ञापन

आवामी लीग का दफ्तर फूंका

प्रदर्शनकारियों ने आवामी लीग के कार्यालय को जला दिया. उन्होंने शेख हसीना के पिता मुजीबुर रहमान के घर को भी आग के हवाले कर दिया. इससे पहले विरोधियों ने शेख हसीना के घर को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था.

विज्ञापन

अरबी लिबास में प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे

कट्टरपंथियों की जमात ने ढाका में रातभर अरबी लिबास में धार्मिक नारेबाजी की. उन्होंने हम सब हादी बनेंगे के नारे लगाए. ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ हिंसा को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

‘घर से बाहर ना निकलें भारतीय नागरिक’

बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच इंडियन हाई कमीशन ने बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. उच्चायोग ने भारतीयों से लोकल यात्रा ना करने और घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है, इमरजेंसी के वक्त उच्चायोग या देशभर में मौजूद सहायक उच्चायोगों से तत्काल संपर्क करने को कहा गया है. अराजक तत्वों ने Chittagong में मौजूद इंडियन हाई कमीशन को भी निशाने पर लेने की कोशिश की , लेकिन सुरक्षाबलों ने हालात को बेकाबू होने से रोक दिया. जिसके बाद से भारतीय हाई कमीशन बिल्डिंग के चारों ओर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है.

हादी की मौत के बाद राष्ट्रीय शोक का ऐलान

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादी की मौत को लेकर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जुलाई विद्रोह के निडर योद्धा और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी अब नहीं रहे. उन्होंने कहा कि हादी के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा.यूनूस ने कहा कि वो हादी की पत्नी और इकलौते बच्चे की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेंगे. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की जनता से शांति बनाए रखने की भी अपील की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ