---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Viral Video: चीन में सिर्फ इंसान ही नहीं, मछलियों और केकड़ों का भी किया जा रहा है कोरोना टेस्ट, देखें चौंकाने वाला वीडियो

नई दिल्ली: नवंबर 2020 में कोरोना की पहली लहर ने पूरी दुनिया की रफ्तार को रोक दिया था। इस महामारी ने भयंकर रूप से तबाही मचाई थी। एक साल बाद दूसरी लहर में भी काफी जनहानि हुई। दूसरी लहर के बाद कोरोना वैक्सीन के यूज से इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। बड़े पैमाने पर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: नवंबर 2020 में कोरोना की पहली लहर ने पूरी दुनिया की रफ्तार को रोक दिया था। इस महामारी ने भयंकर रूप से तबाही मचाई थी। एक साल बाद दूसरी लहर में भी काफी जनहानि हुई। दूसरी लहर के बाद कोरोना वैक्सीन के यूज से इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई।

बड़े पैमाने पर वैक्सीन के प्रचार और प्रसार से इसे काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है। हालांकि चीन में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार ने टेंशन बढ़ा दी है। अब यहां सिर्फ इंसानों का ही नहीं बल्कि मछलियों और केकड़ों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को मछली और केकड़ों का कोरोना टेस्ट करते हुए देखा जा सकता है। पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी मछलियों के मुंह के अंदर से सैंपल इक्ट्ठा कर रहे हैं। साथ ही केकड़ों का भी सैंपल लिया जा रहा है। यह वीडियो पूरे चीनी मीडिया में भी वायरल हो गया है।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा गया

मॉर्निंग पोस्ट के शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “कोरोना के बीच स्वास्थ्य कर्मी सीफूड का पीसीआर टेस्ट कर रहे हैं जिसका वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।” वीडियो को अब तक 2 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है।

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अजीब लगता है, लेकिन ठीक है, बिना टेस्ट के कोरोना की रोकथाम का कोई अन्य तरीका नहीं है। उधर, जिमी समुद्री महामारी नियंत्रण समिति ने लिखा कि जैसा कि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जलीय जीवों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। महामारी नियंत्रण उपायों का पालन किया जाना चाहिए। सभी समुद्री मछुआरों को टीका लगाया जाना चाहिए। दिन में एक बार उनका भी आरटीपीसीआर टेस्ट करना चाहिए।

First published on: Aug 19, 2022 03:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola