हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseHouston Plane Fire: इंजन में लगी आग, क्रैश होने से बचा विमान, यात्रियों में मची खलबली

विज्ञापन

Plane on Fire: हाल ही में अमेरिका के वांशिगटन डीसी एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद विमान नदी में गिर गया था। विमान में 64 यात्री सवार थे, सभी के मारे जाने की बात कही जा रही है। अब एक बार फिर अमेरिका में एक और बड़ा हादसा होते-होते बचा। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूस्टन से न्यूयॉर्क जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान में जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय आग लग गई।

उड़ान भरने के लिए तैयार होने के दौरान विमान के एक पंख से आग लग गई। सामने आये वीडियो में आग की लपटों को साफ देखा जा सकता है। आग की लपटों को देखने के बाद यात्री चिल्लाने लगे और विमान से उतारने की मांग की। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही उड़ान रद्द कर दी गई।

समय रहते आग पर पाया काबू

समय रहते सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया। फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। ह्यूस्टन अग्निशमन विभाग (एचएफडी) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी गई कि “एक विमान ने रनवे पर कुछ समस्या आ गई थी, फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर हैं। HFD ने यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।”

विज्ञापन

देखें वीडियो


गनीमत रही कि इंजन में आग एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान लगी थी। अगर टेकऑफ के बाद आग लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि समय रहते स्थित पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार विमान में 104 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola