Dubai Rain: दुनिया के सबसे फेमस रेगिस्तान में आ गई बाढ़! विश्वास नहीं होगा दुबई का वीडियो देखकर
Dubai Heavy Rainfall: बाढ़ की वजह से यातायात पर असर पड़ा है। कई जगह यातायात सेवाओं को बंद किया गया है।
Edited By Shubham Singh

तस्वीर (सोशल मीडिया)
Edited By Shubham Singh

तस्वीर (सोशल मीडिया)
Heavy Rainfall in Dubai: दुनिया के सबसे फेमस रेगिस्तान में अगर बाढ़ आ जाए तो हैरानी तो होगी ही। दुबई के कई हिस्से भारी बारिश के बाद इस समय बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। कई लोग सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमरीत (यूएई) में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। यहां कई जगहों पर सड़क पर नाव चल रही है। दुबई में अचानक मौसम में आए इस बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। दुबई पुलिस ने इस बीच लोगों से रेत और मिट्टी वाले इलाकों में न जाने को कहा है। इसकी वजह कई जगहों पर जमीन धंसने का खतरा बताया गया है।
क्या है बाढ़ की वजह
वहां से सामने आए वीडियो में सड़कें जलमग्न दिखाई दे रही हैं। लोगों से कहा गया है कि वे सावधानी बरतें। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यूएई के मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। वहीं बाढ़ की वजह से यातायात पर असर पड़ा है। कई जगह यातायात सेवाओं को बंद किया गया है। हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
Meanwhile Dubai Today Morning credits Jithu #DubaiRains pic.twitter.com/oXOx7NoYlI
— MasRainman (@MasRainman) November 17, 2023
पुलिस ने कहा सावधानी बरतें
बाढ़ की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगह सड़कों पर लोग छोटी नावें चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वहां की सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें साझा की हैं। दुबई पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहें। इसके साथ ही वाहन चलाने में सावधानी बरतने को कहा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: