Gyanendra Sharma
Read More
नई दिल्ली: चाइना का एक अनियंत्रित रॉकेट हिंद महासागर में गिरा। नासा के वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों पहले ही ये आशंका जताई थी कि चीन का एक रॉकेट पृथ्वी से टकराने वाला है। शनिवार की रात को आसमान रौशनी से जगमगा उठा। चीन का रॉकेट मलेशिया के पास हिंद महासागर में गिरा। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/nazriacai/status/1553424586624335872?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553424586624335872%7Ctwgr%5Eca0d1facd99bf7cd68976540050ecd03047ad95d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Fworld-news%2Fwatch-chinese-rocket-debris-lights-up-night-sky-videos-go-viral-3210017
लोगों ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। पिछले हफ्ते NASA के अंतरिक्ष विज्ञानी जोनाथन मैक्डॉवेल ने गणना करके आशंका जताई है कि चीन ने 24 जुलाई 2022 को जो लॉन्ग मार्च रॉकेट अंतरिक्ष में छोड़ा था, वह इस हफ्ते धरती पर कहीं गिरेगा। इस रॉकेट से चीन का नियत्रंण हट गया था।
Yo meteor shower!!!! pic.twitter.com/DwzqM922N5
— 𝐛𝐮𝐭𝐭𝐞𝐫𝐜𝐮𝐩 (@juuulan_) July 30, 2022
चीन स्पेस में एक अलग स्पेश स्टेशन बना रहा है। कई सालों में स्पेस में अपने रॉकेट के सहारे वहां इसके पार्ट्स को पहुंचा रहा है। हिस्सों को अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद रॉकेट को नियंत्रित तरीके से धरती की ओर लौटना चाहिए। लेकिन चीन हर बार अपने लौटने वाले रॉकेटों नियंत्रण खो देता है। ये दुनिया के अन्य देशों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। कई देशों ने चीन के इस नाकामी पर सवाल खड़े किए हैं।
हालांकि विरोध के बीच चीन मानने को तैयार नहीं है। वो हर साल हरकत दोहरा रहा है। वायुमंडल में आते ही रॉकेट का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो जाता है। लेकिन छोटा-मोटा हिस्सा भी आबादी वाले इलाके में गिरा तो तबाही मचा देगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।