कौन होगा पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी? क्या है सफेद धुएं से सेलेक्शन प्रोसेस का कनेक्शन

Vetican City Pope Francis

कैथोलिक कम्युनिटी के 1.4 अरब लोगों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज निधन हो गया है। उन्होंने वेटिकन सिटी में 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वहीं पोप के निधन की खबर फैलते ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि नए पोप का चयन कार्डिनल्स करेंगे।

विज्ञापन

267वें पोप के चुनने के लिए मई महीने में कार्डिनल्स की एक बैठक होगी, जिसमें वोटिंग के जरिए नए पोप का चयन किया जाएगा। कार्डिनल रोमन कैथोलिक चर्च का एक उच्च अधिकारी जो पोप के बाद दूसरे स्थान पर होता है। रोम के पादरी वर्ग के सदस्य के रूप में वे पोप के सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पोप का सेलेक्शन एक सीक्रेट प्रोसेस होता है, जिसमें 80 वर्ष से कम आयु के कार्डिनल भाग लेते हैं। जिस उम्मीदवार को दो-तिहाई बहुमत मिल जाता है, उसे पोप चुन लिया जाता है। पोप चुनने के बाद सफेद धुंआ छोड़कर पोप के चयन की घोषणा की जाती है। नया पोप चुने जाने की जानकारी दुनियाभर के लोगों को ‘हैबेमस पापम’ (हमारे पास एक पोप है) कहकर दी जाती है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि 267वां पोप बनने के लिए कौन-कौन से कार्डिनल प्रबल दावेदार हैं…

1. कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन, इटली
2. कार्डिनल लुइस एंटोनियो टैगले, फिलीपींस
3. कार्डिनल पीटर तुर्कसन, घाना
4. कार्डिनल पीटर एर्डो, हंगरी
5. कार्डिनल मायकोला बायचोक, यूक्रेन
6. कार्डिनल पियरबतिस्ता पिज्जाबल्ला, इजरायल
7. कार्डिनल मारियो ग्रेच, माल्टा
8. कार्डिनल सर्जियो दा रोचा, ब्राजील
9. कार्डिनल कार्लोस अगुइआर रेतेस, मैक्सिको
10. कार्डिनल लाज़रस यू ह्युंग-सिक, दक्षिण कोरिया
11. कार्डिनल फ्रिडोलिन अंबोंगो बेसुंगो, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
12. कार्डिनल माइकल चेर्नी, कनाडा
13. कार्डिनल जोसेफ टोबिन, अमेरिका

विज्ञापन

दुनियाभर में 252 कार्डिनल्स

कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 252 कार्डिनल्स हैं। इनमें से 137 कार्डिनल वर्तमान में 80 वर्ष से कम आयु के हैं और इसलिए वे 267वें पोप के सेलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लेने के पात्र हैं। पोप की मृत्यु या त्यागपत्र के बाद कार्डिनल्स को वेटिकन के सिस्टिन चैपल में बुलाया जाता है, जहां वे गोपनीयता की शपथ लेते हैं और बाहरी दुनिया से अलग हो जाते हैं। इस दौरान वे संभावित उम्मीदवारों की योग्यता पर चर्चा करते हैं। फिर वोट डालकर 2 तिहाई बहुमत के आधार पर नए पोप का चयन करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ