Venezuela Earthquake: भूकंप की भयंकर त्रासदी झेल रहे वेनेजुएला से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां भूकंप आने के चार दिन बाद राहतकर्मियों ने मलबे के नीचे से एक महिला को सुरक्षित और जिंदा बाहर निकाला है. इसे एक बड़े चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वक्त बीतने के साथ ही मलबे में दबे लोगों के बचने की उम्मीदें लगातार कम होती जा रही हैं.
मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार
वेनेजुएला में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं. इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2000 के पार पहुंच गई है. वहीं, 10,000 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों के मुताबिक, लापता लोगों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है और आशंका है कि लगभग 60,000 लोग अभी भी लापता हैं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं.
भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा, शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’
इस मुश्किल घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ की शुरुआत की है. इस मिशन के तहत वेनेजुएला पहुंचे भारतीय राहतकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है. भारतीय सेना ने प्रभावित इलाके में अपना एक फील्ड हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार कर लिया है, जहां घायल और जरूरतमंद लोगों को तुरंत इलाज और हर संभव मदद दी जा रही है.
वेनेजुएला की विदेश मंत्री ने किया भारतीय कैंप का दौरा
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए भारत द्वारा चलाए जा रहे इस राहत कार्य का पूरा ब्यौरा साझा किया है. भारत के इस मानवीय प्रयास की हर तरफ तारीफ हो रही है. इस बीच, वेनेजुएला की विदेश मंत्री एंड्रिया कोराओ फारिया ने खुद भारतीय सेना के इस फील्ड कैंप का दौरा किया और वहां चल रहे राहत और इलाज के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया.
संबंधित खबरें
सर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
1 hr ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
2 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
3 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
5 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
6 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
7 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
9 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines