वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के सैनिकों ने उन्हें और उनके मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि सैनिकों ने उनसे कहा कि अगर वो 15 मिनट के अंदर अमेरिका की शर्तें नहीं मानते, तो वो उन्हें जान से मार देंगे. एक लीक वीडियो रिकॉर्डिंग में रोडिग्रेज ने इस बात का खुलासा किया है.
ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्रपति मादुरो को क्यों किया था गिरफ्तार?’, वेनेजुएला हमले पर ट्रंप ने दावोस के मंच पर तोड़ी चुप्पी
‘अमेरिकी फोर्स ने दबाव डाला’
रोड्रिगेज ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी फोर्स ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने कहा कि अगर 15 में उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करते तो वो उन्हें मार देंगे. रोड्रिगेज ने कहा कि इस दबाव के कारण उन्हें अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए अमेरिका की मांगों को मानना पड़ा.
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये रिकॉर्डिंग एक बड़े बैठक की है, जिसमें रोड्रिगेज ने कहा कि उन्हें और मंत्रियों को धमकाया गया कि अगर वे अमेरिका की शर्तों के खिलाफ गए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने इस परिस्थिति को बहुत दर्दनाक और जिम्मेदारी से भरा बताया.
रोड्रिगेज पर लगे आरोप
वेनेजुएला में हालात तब और भी खराब हो गए थे, जब अमेरिकी बलों ने विशेष ऑपरेशन के तहत मादुरो को गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें अमेरिका ले जाया गया. कुछ आंतरिक रिपोर्टों में ये भी कहा जा रहा है कि रोड्रिगेज ने अमेरिका के साथ गुप्त संपर्क बनाए रखे थे और सत्ता संभालने से पहले ही अमेरिका की सहायता को लेकर योजना बनाई थी, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठ रहा है कि क्या ये आरोप सच हैं या राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा. दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका में क्यों अलर्ट जारी? वेनेजुएला में अटैक के बाद फिर एक्शन में दिखे ट्रंप
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
33 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
17 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines