Pope Francis Hospitalized: दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 88 वर्षीय पोप के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए वेटिकन ने शुक्रवार (14 फरवरी) को बताया कि पोप फ्रांसिस को ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ आवश्यक डायग्नोस्टिक टेस्ट भी किए जाएंगे। बता दें कि पोप फ्रांसिस को रोम के जेमेली पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया है। यह फैसला वेटिकन ने पोप फ्रांसिस की सुबह की नियमित मुलाकात के बाद लिया।
वेटिकन ने बयान में क्या कहा?
वेटिकन के एक बयान में कहा गया है कि फ्रांसिस को उनके शुक्रवार के नियमित दर्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वेटिकन अधिकारियों के साथ रूटीन मुलाकात के अलावा पोप ने शुक्रवार की सुबह स्लोवाक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और सीएनएन के प्रमुख मार्क थॉम्पसन से भी मुलाकात की। बयान में कहा गया है, ‘आज सुबह नियमित मुलाकात के अंत में पोप फ्रांसिस को कुछ आवश्यक डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए एगोस्टिनो जेमेली पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया है और ब्रोंकाइटिस के लिए अस्पताल में उपचार जारी रहेगा।’
कुछ दिन पहले ब्रोंकाइटिस होने का चला था पता
फ्रांसिस को पिछले गुरुवार को ब्रोंकाइटिस होने का पता चला था, लेकिन उन्होंने अपने वेटिकन होटल सुइट में रोजाना आने वाले ऑडियंस से बात करना और उन्हें दर्शन देना जारी रखा। पिछले रविवार को पोप ने एक बड़ी सभा की अध्यक्षता की थी। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण को एक सहायक को पढ़ने के लिए दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य का हाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोप फ्रांसिस को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रोंकाइटिस की वजह से उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। गौरतलब है कि युवावस्था में अर्जेंटीना में रहते हुए पोप ने अपने फेफड़े के एक हिस्से को हटवा दिया था। पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य पहले भी चर्चा का विषय रहा है। उन्हें साइटिका दर्द और घुटने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वे अक्सर वॉकर या व्हीलचेयर पर नजर आते हैं. इनके अलावा, जून 2021 में उन्होंने कोलन ऑपरेशन भी करवाया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी उन्हें ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस समय वह 3 रात तक अस्पताल में भर्ती थे।
अपने घर में गिरने की वजह से हुए थे घायल
वेटिकन ने जनवरी महीने में पुष्टि की थी कि अपने घर में गिरने की वजह से पोप फ्रांसिस के दाहिने हाथ में चोट आई थी। पोप के लिए यह एक महीने में दूसरी बार गिरने की घटना थी। आधिकारिक बयान में, वेटिकन के प्रवक्ता ने बताया था कि घर पर गिरने के कारण पोप फ्रांसिस के दाहिने हाथ में चोट लगी, लेकिन फ्रैक्चर नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
4 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
10 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
14 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
15 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
20 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines