---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

15 घंटे से एयरपोर्ट हाइजैक… मैक्सिको में 136 करोड़ का इनामी ड्रग स्मगलर ढेर, भड़के समर्थकों की तोड़फोड़ और आगजनी

Violence And Riots in Mexico: मैक्सिको में 136 करोड़ का इनामी नशा तस्कर ढेर कर दिया गया तो उसके समर्थक भड़क गए और उन्होंने पूरे शहर को जला दिया। पिछले 15 घंटे से मैक्सिको के कई शहर हिंसा की आग में जल रहे हैं। लोग बंधक बने हुए हैं और उनमें दहशत का माहौल है।

---विज्ञापन---

Violence And Riots in Mexico: मैक्सिको की टूरिस्ट सिटी प्यूर्टो वालार्टा पिछले 15 घंटों से हिंसा की आग में जल रही है। लोग भड़के हुए हैं और उन्होंने पत्थरों और हथियारों से तोड़फोड़ करके कई गाड़ियों को आग लगा दी है। एयरपोर्ट और मॉल में घुसकर लोगों को बंधक बनाया हुआ है। सेना और पुलिस पर पथराव किया है। पूरे शहर में जगह-जगह आग लगी है और काले धुएं के गुबार उठ रहे हैं। लोगों में चीख पुकार मची है। दहशत का माहौल बना हुआ है।

ड्रग सरगना एल मेंचो को सेना ने मार गिराया

दरअसल, ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सरगना नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो को मार दिया गया है। एक ऑपरेशन के दौरान मेंचो और पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसे बाद में सेना ने जॉइन किया और मेंचो को मार गिराया। मेंचो के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन जलिस्को स्टेट के टापालपा शहर में अंजाम दिया गया। मेंचो पर अमेरिका ने 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ईनाम और उसके गिरोह को आतंकी सगंठन घोषित किया हुआ था।

---विज्ञापन---

ऑपरेशन के बाद भड़के एल मेंचो के समर्थक

जैसे ही मेंचो के मरने की खबर फैली उसके समर्थक और गिरोह के लोग भड़क गए। उन्होंने जलिस्को राज्य के प्यूर्टो वल्लार्टा शहर को जला दिया। राज्य के चापाला और गुआडालाजारा शहर में, तामाउलिपास राज्य केरेनोसा और अन्य नगर पालिकाओं में, मिचोआकन राज्य, गुरेरो राज्य और नुएवो लियोन राज्य में भी तनाव का माहौल है। हालातों को देखते हुए अमरिका ने ग्वाडालाजारा और प्यूर्टो वलार्टा दोनों शहरों तक जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। अपने लोगों के लिए ट्रंप सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है।

सोशल मीडिया पर हिंसा के वीडियो वायरल

बता दें कि मैक्सिको में भड़की हिंसा के वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि प्यूर्टो वालार्टा शहर में सड़कें खाली पड़ी हैं। लोग घरों के अंदर दुबके हुए हैं। सड़कों किनारे खड़ी गाड़ियां जल रही हैं। काले धुएं का गुबार आसमान में फैला हुआ है। एयरपोर्ट के अंदर चीख पुकार मची है और लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। सेना और पुलिस के जवान शहरभर में फैले हुए हैं। एयर कनाडा ने प्यूर्टो वालार्टा शहर के लिए फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा जा रहा है।

First published on: Feb 23, 2026 06:08 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola