ब्राजील: ब्राजील के रियो डी जनेरियो में इमर्सिव वैन गॉग लाइव 8K कला प्रदर्शनी लगाई गई है। इस वैन गॉग प्रदर्शनी में पहली बार 8K रिजॉल्यूशन में चलती हुई पेंटिंग यानि वीडियो-ऑडियो के साथ बड़ी स्क्रीनों पेंटिंग दिखाई जा रही है।

https://twitter.com/AFP/status/1553319499293757441?s=20&t=6anL2_SkftWPo4-Xm4qc6g

विज्ञापन

कला प्रेमियों के लिए यह एक अलग अहसास है। बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी कलाकारों के काम के एनिमेटेड संस्करणों को जीवंत करती है।

वैन गॉग की पुण्यतिथि

29 जुलाई को पश्चिमी कला इतिहास के प्रसिद्ध चित्रकार वैन गॉग की 132वीं पुण्यतिथि होती है। उनकी पुण्यतिथि पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। चित्रकार वैन गॉग पुनर्जागरण के महानतम चित्रकारों में से एक हैं। वह 20वीं सदी के कई प्रभावशाली कलाकारों के बीच यूरोप में रचनात्मकता के स्वर्ण युग में रहे।

विज्ञापन

महानतम कलाकारों में एक

गॉग को आधुनिक ऑइल पेंटिंग्स स्कूल का जनक कहा जाता है और उन्हें व्यापक रूप से सभी समय के महानतम कलाकारों में से एक और सबसे विविध रूप से प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।वैन गॉग को उनके स्टाररी नाइट जैसे मौलिक कार्यों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उनके ब्रूडिंग सेल्फ-पोर्ट्रेट्स को भी बहुत पहचान मिली है।

विज्ञापन

मृत्यु के बाद प्रसिद्धि 

आलोचकों के बीच कुछ कलेक्टरों ने उनके काम के मूल्य को पहचाना। उनकी प्रसिद्धि उनकी मृत्यु के बाद हुई। उनकी प्रतिभा का जश्न मनाने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में इमर्सिव वैन गॉग लाइव 8K कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ