Who Is Valentina Gomez : अमेरिका की एक MAGA (Make Amirca Great Again) कार्यकर्ता का वीडियो देखकर लोग आलोचना कर रहे हैं और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वैलेंटिना गोमेज नाम की MAGA हस्ती ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रवासी को जान से मारने की वकालत कर रही हैं और ग्राफिक्स वाले वीडियो में एक शख्स को गोली मारती दिखाई दे रही हैं।
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में गोमेज को एक कुर्सी से बंधे हुए डमी को सिर के पिछले हिस्से में हैंडगन से गोली मारते हुए दिखाया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान है, किसी भी अवैध व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए जो किसी अमेरिकी का बलात्कार करता है या उसे मारता है। वे निर्वासन के लायक नहीं हैं, उन्हें खत्म किया जाना चाहिए।”
वीडियो पर लगी रोक, क्या बोलीं वैलेंटिना?
हिंसक वीडियो के कारण वैलेंटिना गोमेज के इस पोस्ट को प्रतिबंधित कर दिया गया लेकिन तब तक वीडियो आग की तरह फैल गया और उनके इस कदम की निंदा होने लगी। वीडियो पर प्रतिबंध और विरोध के बाद वैलेंटिना गोमेज ने X पर लिखा कि मेरे वीडियो को प्रतिबंधित किया जाना और मेरे अकाउंट को बैन किया जाना आप सभी को यह दिखाता है कि मैं इन लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा हूं। मैं लोगों को उम्मीद देती हूं और मुझे उनके पैसे की जरूरत नहीं है। याद रखें, कोई भी हमें बचाने नहीं आ रहा है।”
देखें वीडियो
वैलेंटिना गोमेज अपने इस विवादित वीडियो और बयान को लेकर चर्चाओं में आ गईं और उनका विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी निंदा की है। आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं वैलेंटिना गोमेज?
यह भी पढ़ें : इंसान की मृत्यु के बाद अर्थी बांस की ही क्यों बनती हैं? यहां जानें वजह
वैलेंटिना गोमेज का जन्म 8 मई 1999 को मेडेलिन, कोलंबिया में हुआ। वह एक कोलंबियाई मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। वह रियल एस्टेट निवेशक, फाइनेंसर और राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं। उनका परिवार 2009 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गया और फिर न्यू जर्सी में शिफ्ट हो गया। साल 2024 में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली है और फिर मिसौरी राज्य सचिव के लिए खुद को लॉन्च किया था। LGBTQ+ थीम वाली किताबों को जलाने के वीडियो शेयर करने के बाद वह चर्चाओं में आ गई थीं और वादा किया कि अगर वे चुनाव जीतती हैं तो वे इस पर प्रतिबंध लगा देंगी लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
20 mins agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
7 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
8 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
16 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
18 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
19 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
22 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
23 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
23 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines