Vaibhav Taneja Profile: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जिन्होंने अपनी यूएस में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ का ऐलान कर दिया है। हालांकि, जब भी मस्क की बात आती है, तो उनकी कंपनी टेस्ला के बारे में भी बात की जाती है। टेस्ला की सफलता के पीछे मस्क का बहुत बड़ा हाथ है मगर क्या आप जानते हैं इस कंपनी के सीएफओ कौन हैं? दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले साधारण लड़के वैभव तनेज, जिन्होंने टेस्ला के फाइनेंस विभाग को संभाला था। बता दें कि वैभव दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी उठाने वाले CFO भी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्यों ट्रेंड कर रहे हैं वैभव?
वैभव भारतीय मूल के हैं और टेस्ला के सीएफओ (मुख्य वित्तीय अधिकारी) भी रह चुके हैं। अब उन्हें एलन मस्क की अमेरिका पार्टी का कोषाध्यक्ष यानी ट्रेजरार बनाया गया है। यह पद बहुत अहमियत रखता है मस्क की नई पार्टी में क्योंकि इस पार्टी का सीधे तौर पर ट्रंप की सरकार पर प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि इस पार्टी का गठन एलन मस्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर सार्वजनिक विवाद के चलते किया गया है।
कैसे कमाते हैं सबसे ज्यादा सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव की कमाई 139 डॉलर है। हालांकि, उनकी इस सैलरी का स्त्रोत कैश नहीं है। उनकी बेसिक सैलरी 3.33 करोड़ रुपये हैं, जबकि अन्य इंकम सोर्स स्टॉक ऑप्शन और इक्विटी अवॉर्ड्स से जुड़ा है। जिस समय वैभव ने इक्विटी को कैश करनाया तब शेयर 250 डॉलर के आसपास थे।
सुंदर पिचाई और सत्य नडेला से भी आगे
वैभव तनेजा की सैलरी को सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से भी ज्यादा माना जाता है। बता दें कि सत्य नडेला की सैलरी 79.1 मिलियन डॉलर है। वहीं, सुंदर पिचाई की 10.73 मिलियन डॉलर सैलरी है। वैभव तनेजा जिनकी कमाई साल 2024 में रही 139 मिलियन डॉलर रही है। वैभव ने साल 2017 में टेस्ला जॉइन किया था। उन्होंने पीडब्ल्यूसी और सोलर सिटी में काम किया जिसके बाद वे टेस्ला के सीएफओ बनाए गए। वैभव ने भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर कई अहम रणनीतियां तैयार की, जिससे भारत में कंपनी का विस्तार भी हुआ है।
दिल्ली से है नाता
वैभव तनेजा भारत की राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने पढ़ाई भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से की थी। उन्होंने कॉमर्स सब्जेक्ट से बैचलर्स डिग्री हासिल की थी और फिर सीए की पढ़ाई कर साल 2006 में सर्टिफाइड अकाउंटेंट बने।
ट्रेजरार का क्या काम होता है?
किसी भी राजनीतिक पार्टी के ट्रेजरार का काम होता है, उस पार्टी के वित्त विभाग को खाली होने से बचाना। पार्टी के वित्त कानूनों के पालन पर ध्यान देना और पैसों से जुड़ी अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखना। इनका काम पार्टी में योगदान, व्यय, ऋण और ऋण सहित सभी वित्तीय लेनदेन का विस्तृत रिकॉर्ड को संग्रहित करके रखना भी होता है।
ये भी पढ़ें- मस्क की अमेरिका पार्टी को लेकर ट्रंप की चेतावनी, बोले-हास्यस्पद कदम, इससे सिर्फ भ्रम फैलेगा
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
6 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
12 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
17 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
17 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
18 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
18 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines