Woman Swallowed Airpod instead Of Medicine: आज कल एयरपॉड, मोबाइल आदि गैजेट्स हर इंसान के लिए बेहद मायने रखते हैं। इसलिए वे इन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं। लेकिन एक महिला के लिए यही आदत मुसीबत बन गई है। अमेरिका के यूटा की रहने वाली महिला ने एयरपॉड को विटामिन समझकर गलती से निगल लिया। अब वह परेशान है। उसने डॉक्टरों से संपर्क साधा है। डॉक्टर भी हैरान हैं कि कैसे कोई एयरपॉड को निगल सकता है। फिलहाल कुछ दवाएं दी गई हैं। महिला को सलाह दी गई है कि एयरपॉड मल के साथ खुद ब खुद बाहर निकल जाएगा।
दोस्त से बात करने में मशगूल थी महिला
यूटा की 52 वर्षीय तन्ना बार्कर ने बताया कि वह हर दिन सुबह वॉक पर जाती है। सोमवार को वह वॉक कर रही थी, तभी उसे पुरानी दोस्त मिली। तन्ना को उससे मिले हुए एक साल से अधिक समय हो गया था। वह उससे बातों में मशगूल थी। उसने अपने कानों से एयरपॉड निकालकर अपने हाथ में ले लिया था। उसके हाथ में विटामिन की गोली पहले से थी। बातों-बातों में उसने विटामिन की गोली की जगह एयरपॉड मुंह में रख लिया। उसे निगलने में कठिनाई हुई तो उसने ज्यादा पानी पिया।
तन्ना ने कहा कि एयरपॉड को निगलना आसान नहीं था, लेकिन उसने आसानी के लिए अपना पानी गटक लिया। जब हाथ में पड़ी गोलियों पर नजर गई तो अपनी भूल का एहसास हुआ।
दोस्तों-डॉक्टरों को फोन कर मांगी मदद
तन्ना घबरा गई। उसने बहुत से लोगों, डॉक्टरों और अपने दोस्तों को फोन किया। तन्ना ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या किसी ने कभी ऐसा किया है। लेकिन मैंने यह किया, और हम देखेंगे कि क्या होता है। सौभाग्य से, कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हुआ है, और तन्ना ने अपने डॉक्टर से परामर्श किया जिन्होंने उसे इसे स्वाभाविक रूप से ठीक होने देने की सलाह दी।
लोग बोले- आइपूड बनकर बाहर निकलेगा
सोशल मीडिया पर लोग तन्ना का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ जल्द ठीक होने की सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं बस कल्पना कर रहा हूं कि आपका दोस्त आपको लापरवाही से अपना एयरपॉड खाते हुए देख रहा है। एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘जब आप इसे वापस लेंगे तो यह एक आईपूड होगा। जबकि दूसरे ने कहा कि मैं यह सोचने वाला अकेला व्यक्ति नहीं हो सकता कि क्या एयर पॉड पचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन को भुगतान पड़ेगा गंभीर परिणाम, तानाशाह पुतिन ने PM ऋषि सुनक को धमकाया, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
2 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
6 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
6 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
6 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
6 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
13 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
1 day ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
1 day ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines