अमेरिका के लुइसियाना राज्य में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली गोलीबारी हुई है. इस घटना में 8 बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र मात्र 1 साल से 14 साल के बीच बताई जा रही है. स्थानीय पुलिस ने साफ कहा है कि यह हिंसा घरेलू कलह यानी घरेलू विवाद का परिणाम थी.
श्रेवेपोर्ट शहर में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे घरेलू विवाद शुरू हुआ. इसके बाद एक व्यक्ति ने अकेले ही बंदूक उठा ली और फायरिंग शुरू कर दी. उसने एक के बाद एक 8 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इसे घरेलू विवाद से उपजी हिंसा करार दिया है.
एनकाउंटर में मारा गया हमलावर
पुलिस चीफ क्रिस बोर्डेलॉन ने आगे बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसका पीछा किया. जवाबी कार्रवाई और एनकाउंटर के दौरान हमलावर मारा गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि हमलावर ने यह सब अकेले ही अंजाम दिया था. मामले की जांच अभी भी जारी है. यह पूरा हत्याकांड लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में हुआ. श्रेवेपोर्ट टेक्सास की सीमा के पास स्थित है और जनसंख्या के लिहाज से यह लुइसियाना का तीसरा सबसे बड़ा शहर है.
घरेलू विवाद की वजह से हुई घटना
पुलिस प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने दोहराया कि यह घटना घरेलू विवाद की वजह से हुई थी. उन्होंने कहा, “यह हिंसा घरेलू कलह का परिणाम थी.” अभी तक बच्चों के नाम या परिवार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की डिटेल्स जारी किए जाने की उम्मीद है. यह घटना अमेरिका में बच्चों पर होने वाली हिंसा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है.
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
33 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
4 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
7 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
10 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
19 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
21 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines