Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
World Latest News: अमेरिका की एक महिला को गले में खराश थी। वे जब इलाज के लिए डॉक्टर के पास गईं तो पता लगा कि गर्भवती हैं। यही नहीं, गर्भ में 4 बच्चे पल रहे हैं। यह चौंका देने वाला मामला इलिनोइस में सामने आया है। विशेषज्ञों के अनुसार 5 लाख में एक ही महिला ऐसी होती है, जो चार बच्चों को जन्म देती है। महिला का नाम 20 वर्षीय केटलीन येट्स है। वे नर्सिंग सहायक के तौर पर काम करती हैं, जो 1 अप्रैल को इलाज के लिए अस्पताल गई थीं। येट्स ने बताया कि पहले उनको लगा कि डॉक्टर अप्रैल फूल बना रहे हैं। टुडे के साथ उन्होंने अपनी कहानी शेयर की है।
गले में दर्द के बाद उनको डॉक्टरों ने एक्सरे करवाने की सलाह दी थी। इससे पहले उनको एहतियात के तौर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। क्योंकि एक्सरे भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकता था। महिला को आश्चर्य हुआ, जब उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया। महिला का Human Chorionic Gonadotropin (HCG) लेवल भी चार्ट से बाहर था। जिसका मतलब था कि महिला के गर्भ में एक से ज्यादा भ्रूण हैं।
यह भी पढ़ें:मोजतबा खामेनेई कौन? ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे, संभालेंगे पिता की गद्दी
बता दें कि hCG गर्भावस्था के दौरान Placenta (यह गर्भाशय की परत से जुड़ गर्भनाल के माध्यम से बढ़ते बच्चे तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है।) द्वारा निर्मित एक हार्मोन है। जिसका गर्भवती होने के 11 दिन बाद ब्लड टेस्ट से पता लगता है। 14 दिन बाद मूत्र परीक्षण से पता लगाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार एचसीजी का लेवल हर 72 घंटे में दोगुना हो जाता है। गर्भावस्था के 8-11 सप्ताह के दौरान यह चरम पर होता है। इसके बाद स्थिर रहता है। महिला ने अपने मंगेतर जूलियन ब्यूकर को इसकी जानकारी दी। जब उन्होंने येट्स के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनी, वे खुश हुए।
Woman ‘in Shock’ Upon Learning She’s Pregnant with Quadruplets After Going to Doctor for Sore Throat pic.twitter.com/szYJGe5tgj
— People (@people) November 15, 2024
येट्स के अनुसार जैसे-जैसे उनके दिन गुजरे, वे चिंतित भी हुईं। इसके बाद वे Preeclampsia की शिकार हो गईं। यह हाई ब्लड प्रेशर के कारण होता है। इसमें सांस लेने में समस्या, लिवर और किडनी में कमजोरी होने लगती है। यही नहीं, गर्भावस्था के 28 सप्ताह और 4 दिन बाद येट्स को इलिनोइस के स्प्रिंगफील्ड इलाके में आते HSHS सेंट जॉन्स अस्पताल में इमरजेंसी C-सेक्शन भी करवाना पड़ा। जिसमें पता लगा कि बड़े बच्चे का वजन 2 पाउंड, 6 औंस है। इस बच्चे का नाम उन्होंने मैक्स रखा है। दूसरे बच्चे का नाम एलिजाबेथ रखा है। जिसका वजन दो पाउंड से सिर्फ 6 ग्राम दूर है।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क की कंपनी के साथ ISRO लॉन्च करेगा GSAT-N2, 99% सफलता की गारंटी; जानें खूबियां
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।