US Winter Storm Updates: अमेरिका में आए शीतलकालीन तूफान ने 20 करोड़ लोगों की जान को खतरा पैदा कर दिया है। दक्षिण अमेरिका में करीब 12 लोगों की जान लेने वाला तूफान अब पूर्वी अमेरिका की ओर बढ़ गया है। इसके बाद यह तूफान पश्चिम अमेरिका की ओर बढ़ सकता है। 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिस कारण अमेरिका के 20 से ज्यादा राज्यों में इमरजेंसी लागू हो चुकी है। तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। करीब 10 लाख लोग अंधेरे में डूबे हुए हैं। कई राज्यों के एयरपोर्ट बंद होने से लोग बाकी अमेरिका से कट गए हैं।
बर्फबारी के कारण सड़कें तक ब्लॉक हैं। पेड़ों, सड़कों और घरों से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी रिकॉर्ड तोड़ चकी है। टेक्सास से शुरू होकर सुदूर दक्षिण में फ्लोरिडा और उत्तरी कैरोलिना के आउटर बैंक्स तक बर्फबारी हो रही है। न्यू ऑरलियन्स, अटलांटा और जैक्सनविले में बर्फ जमी है। आर्कटिक से आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य-पश्चिम और पूर्वी अमेरिका में भी जानलेवा हाड़ कंपाने और गलाने वाली ठंड पड़ रही है। सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मार्केट, सब बंद है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। इस हफ्ते अमेरिका में हालात ऐसे ही बने रहने की पूर्वानुमान लगाया गया है।
एयरपोर्ट बंद और फ्लाइटें कैंसिल
USA टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अमेरिका में करीब 10 इंच बर्फबारी करने वाला शीतकालीन तूफान बुधवार को पूर्व की ओर बढ़ गया। फ्लोरिडा, पैनहैंडल, जॉर्जिया और पूर्वी कैरोलिना के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी होने, ओले गिरने और बर्फीली बारिश होने का अलर्ट अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने दिया है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी में कहा गया है कि फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के अनुसार, दक्षिण, पश्चिमी और पूर्वी अमेरिका में 3000 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। ह्यूस्टन, न्यू ऑरलियन्स, जैक्सनविले, लुइस आर्मस्ट्रांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई राज्यों में एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं।
जॉर्जिया, लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और यहां तक कि फ्लोरिडा के गवर्नरों ने आपातकाल की घोषणा कर दी। न्यूयॉर्क की कम से कम 12 काउंटियों में भी आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है। ओन्टारियो झील और एरी झील के आसपास 2 फीट (60 सेंटीमीटर) तक बर्फ गिरने और अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, बर्फबारी के कारण इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम पर काफी प्रभाव पड़ा है। जिन राज्यों में इमरजेंसी लागू है, वहां करीब 10 लाख लोग अंधेरे में डूबे हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे तूफान से अपना बचाव करें।
अमेरिका में बर्फबारी के रिकॉर्ड टूटे
रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि न्यू ऑरलियन्स में 10 साल बाद बर्फबारी हुई, जिसने अलग-अलग स्थानों पर 10 इंच बर्फबारी का नया रिकॉर्ड बनाया। 31 दिसंबर 1963 को हुई 2.7 इंच (6.8 सेंटीमीटर) का रिकॉर्ड भी टूट गया है। न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 इंच बर्फबारी हुई, जो 60 साल से भी पहले के रिकॉर्ड से 3 गुना अधिक है। अलबामा और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में लगभग एक फीट बर्फबारी हुई। फ्लोरिडा के पेंसाकोला क्षेत्र में बर्फबारी ने 130 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नेशनल वेदर सर्विस ने पेंसाकोला में 8.9 इंच और मिल्टन में 9.8 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की। दोनों ने 1954 में बने फ्लोरिडा के 4 इंच के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अलबामा में 7.5 इंच बर्फीली बारिश हुई, जो 1973 के 3.6 इंच के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। पेंसाकोला, फ्लोरिडा में 7.6 इंच बर्फीली बारिश हुई, जो 1954 के 2.3 इंच के रिकॉर्ड को पार कर गई। फ्लोरिडा के मिल्टन में सबसे अधिक बर्फबारी 10 इंच रिकॉर्ड हुई। भारी बर्फबारी के कारण अलबामा में मोबाइल सिविक सेंटर की छत ढह गई।
हवाई अड्डे बंद और सड़कों भी ब्लॉक
रिपोर्ट के अनुसार, अलबामा, टेक्सास, लुइसियाना, मिसिसिपी और फ्लोरिडा के हवाई अड्डे बंद हैं। टेक्सास और लुइसियाना के साथ-साथ देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे अटलांटा की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मिसिसिपी में गल्फपोर्ट-बिलोक्सी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने टर्मिनल और रनवे को तब तक के लिए बंद कर दिया, जब तक कि स्थिति में सुधार नहीं हो जाता। जैक्सनविले इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिर से खुल गया है, लेकिन तल्हासी इंटरनेशनल, मोबाइल रीजनल और मोबाइल इंटरनेशनल एयरपोर्ट गुरुवार दोपहर तक बंद रहेंगे।
लुइसियाना में लाफायेट रीजनल एयरपोर्ट भी बर्फीली परिस्थितियों के कारण बंद रहा। लुइस आर्मस्ट्रांग न्यू ऑरलियन्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, लेकिन ह्यूस्टन के दोनों प्रमुख हवाई अड्डों, जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल और हॉबी से उड़ानें फिर से शुरू हो गईं हैं। बर्फबारी के कारण लुइसियाना और टेक्सास राज्य की सीमा से बैटन रूज तक नेशनल हाईवे-10 का 150 मील का हिस्सा बंद कर दिया गया है।
30 स्टेट रोड बंद हैं, जिनमें लेक पोंटचार्टेन कॉजवे भी शामिल है, जो पानी के ऊपर देश का सबसे लंबा पुल है। तूफान के प्रभाव से अलबामा के एस्कैम्बिया, मोबाइल और बाल्डविन काउंटियों में सड़कें बंद कर दी गईं हैं। मिसिसिपी की 19 काउंटियों में सड़कों और पुलों पर बर्फ जमी हुई है। काली बर्फ एक बड़ा खतरा बनी हुई है। जब तक सूरज बर्फ पिघला नहीं देता, तब तक इमरजेंसी में ही सफर करने की सलाह लोगों को दी गई है।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
33 mins ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
6 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
13 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
16 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines