US Winter Storm: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तटों पर बर्फीले तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। न्यूयॉर्क, पेन्सिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। करीब 1200 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसमें से ज्यादातर उड़ानें न्यूयॉर्क और बोस्टन की से रवाना होनी थीं। इसके अलावा, 1700 फ्लाइट देरी से रवाना हुईं। पुलिस ने कहा कि तूफान के कारण पेन्सिलेनिया में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पेन्सिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में सुबह हुई बर्फबारी
बीबीसी के मुताबिक, पूर्वी पेन्सिल्वेनिया से लेकर मैसाचुसेट्स में सुबह तेज बर्फबारी भी हुई। इससे 50 मिलियन (5 करोड़) लोग प्रभावित हुए। मंगलवार को 15.5 इंच यानी 39 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी से पेन्सिलवेनिया के 1,50,000 घरों की बिजली गुल हो गई।
आवागमन पर पड़ा असर
बर्फीले तूफान से आवागमन पर भी असर पड़ा। बोस्टन और न्यूयॉर्क में कार दुर्घटनाओं के मामले सामने आए। कुछ इलाकों में सड़कों पर कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई। लोगों से जरूरी न होने पर यात्रा न करने का आग्रह किया गया है।
न्यूयॉर्क शहर में 744 दिन बाद हुई बर्फबारी
बता दें कि न्यूयॉर्क शहर में 744 दिन बाद बर्फबारी हुई है। यहां दो सालों में 2.5 इंच से अधिक बर्फ नहीं देखी गई। सेंट्रल पार्क में 3.2 बर्फबारी हुई, जिससे जनवरी 2022 के बाद यह न्यूयॉर्क का सबसे बर्फीला दिन बन गया। बता दें कि न्यूयॉर्क में पहले सर्दियों में बर्फबारी होना आम बात थी, लेकिन अब ऐसा नजारा जल्दी देखने को नहीं मिलता। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि अब सर्दी कम होती जा रही है। गर्मी ज्यादा दिन तक रहती है।
यह भी पढ़ें: सोनाली कोर्डे कौन हैं, जिन्होंने USAID प्रशासक के सहायक के रूप में ली शपथ
दक्षिणी मैसाचुसेट्स की ओर बढ़ रहा तूफान
मंगलवार दोपहर तूफान न्यूयॉर्क से पूर्व कनेक्टिकट, रोड आइलैंड और दक्षिणी मैसाचुसेट्स की ओर बढ़ने लगे। पेन्सिलवेनिया के कुछ इलाकों में एक फुट बर्फबारी हुई है। पेन्सिलवेनिया और मैसाचुसेट्स में 50, 000 से अधिक लोगों के घर अभी भी बिजली नहीं है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं लारा ट्रंप? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप बनाना चाहते हैं रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की सह अध्यक्ष
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
4 hrs agoLIVE: बदरीनाथ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
9 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
9 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
10 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
18 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
21 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines