अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने के बाद कई बदलाव हो चुके हैं। अब अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी है। करीब 1200 लोगों की छंटनी हो सकती है। ट्रंप प्रशासन ने सांसदों को CIA में वर्कफोर्स में कटौती के बारे में बता दिया है, जो आने वाले समय में की जाएगी। वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके यह बताया, लेकिन CIA प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
CIA अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1200 पदों की कटौती कर सकती है। अन्य खुफिया एजेंसियां भी हजारों लोगों की छंटनी करेंगी। छंटनी के बारे में पूछे जाने पर CIA के प्रवक्ता ने जानकारी की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि CIA का स्टाफ राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकताओं पर खरा उतरने में सक्षम हो। इसलिए कर्मचारियों की वर्क परफॉर्मेंस देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें:‘हां आतंकियों को ट्रेनिंग देते थे’; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बाद बिलावल भुट्टो का कबूलनामा
CIA डायरेक्टर ने किए बड़े दावे
CIA प्रवक्ता ने कहा है कि छंटनी का कदम एजेंसी में नयापन लाने, नई ऊर्जा भरने, नए चेहरों को उभरने का अवसर प्रदान करने, मिशन को पूरा करने के लिए CIA को बेहतर स्थिति में लाने के प्रयास का हिस्सा है। CIA इस साल के शुरू में ही राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा शुरू किए गए स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम में शामिल होने वाली पहली अमेरिकी खुफिया एजेंसी बन गई है। एजेंसी ने बेहतरीन वर्क परफॉर्मेंस और खर्च कम करने के नाम पर कार्यबल में कटौती करने की कसम खाई है।
डायरेक्टर रैटक्लिफ ने सांसदों से कहा था कि उनके नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंसी एजेंसी दुनिया के हर कोने से खुफिया जानकारी, विशेषकर मानवीय खुफिया जानकारी एकत्रित करेगी। चाहे वह कोना कितना भी दुर्गम, जटिल और अंधकारमय क्यों न हो, राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर गुप्त कार्रवाई करेंगे। उन स्थानों पर जाएंगे, जहां कोई और नहीं जा सकता और ऐसे काम करेंगे, जो कोई और नहीं कर सकता, ताकि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा और ताकतवर देश बना रहे।
यह भी पढ़ें:इजरायल का पाकिस्तान को झटका, फेक प्रोपेगेंडा का दिया करारा जवाब
CIA अधिकारियों को संबोधित करते हुए रैटक्लिफ ने कहा कि अगर आपको लगता है कि अगर आप सब वह कर सकते हैं, जिसके लिए आपने नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं तो तैयार हो जाइए। खुद में और बदलाव लाने के लिए तैयार हो जाइए। यदि ऐसा नहीं है तो समय आ गया है कि आप अपने लिए कोई नया काम ढूंढ लें।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
5 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
12 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
14 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
18 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
18 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
20 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines