1200 अफसरों को नौकरी से निकालने की तैयारी, टैरिफ के बाद डोनाल्ड ट्रंप फिर एक्शन में

टैरिफ और NSA में बदलाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया एजेंसी में छंटनी करने का फैसला लिया है। इससे देश में 1200 लोगों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। इन लोगों को कभी भी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। आइए पूरा मामला जानते हैं…

Central Intelligence Agency Layoff

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने के बाद कई बदलाव हो चुके हैं। अब अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से लोगों को नौकरी से निकालने की तैयारी है। करीब 1200 लोगों की छंटनी हो सकती है। ट्रंप प्रशासन ने सांसदों को CIA में वर्कफोर्स में कटौती के बारे में बता दिया है, जो आने वाले समय में की जाएगी। वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके यह बताया, लेकिन CIA प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

CIA अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1200 पदों की कटौती कर सकती है। अन्य खुफिया एजेंसियां ​​भी हजारों लोगों की छंटनी करेंगी। छंटनी के बारे में पूछे जाने पर CIA के प्रवक्ता ने जानकारी की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि CIA का स्टाफ राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकताओं पर खरा उतरने में सक्षम हो। इसलिए कर्मचारियों की वर्क परफॉर्मेंस देखी जा रही है।

विज्ञापन

CIA डायरेक्टर ने किए बड़े दावे

CIA प्रवक्ता ने कहा है कि छंटनी का कदम एजेंसी में नयापन लाने, नई ऊर्जा भरने, नए चेहरों को उभरने का अवसर प्रदान करने, मिशन को पूरा करने के लिए CIA को बेहतर स्थिति में लाने के प्रयास का हिस्सा है। CIA इस साल के शुरू में ही राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा शुरू किए गए स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम में शामिल होने वाली पहली अमेरिकी खुफिया एजेंसी बन गई है। एजेंसी ने बेहतरीन वर्क परफॉर्मेंस और खर्च कम करने के नाम पर कार्यबल में कटौती करने की कसम खाई है।

विज्ञापन

डायरेक्टर रैटक्लिफ ने सांसदों से कहा था कि उनके नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंसी एजेंसी दुनिया के हर कोने से खुफिया जानकारी, विशेषकर मानवीय खुफिया जानकारी एकत्रित करेगी। चाहे वह कोना कितना भी दुर्गम, जटिल और अंधकारमय क्यों न हो, राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर गुप्त कार्रवाई करेंगे। उन स्थानों पर जाएंगे, जहां कोई और नहीं जा सकता और ऐसे काम करेंगे, जो कोई और नहीं कर सकता, ताकि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा और ताकतवर देश बना रहे।

विज्ञापन

CIA अधिकारियों को संबोधित करते हुए रैटक्लिफ ने कहा कि अगर आपको लगता है कि अगर आप सब वह कर सकते हैं, जिसके लिए आपने नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं तो तैयार हो जाइए। खुद में और बदलाव लाने के लिए तैयार हो जाइए। यदि ऐसा नहीं है तो समय आ गया है कि आप अपने लिए कोई नया काम ढूंढ लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ