यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे लंबे युद्ध को खत्म करने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि दोनों देशों के बीच जून 2026 तक शांति समझौता हो जाए. जेलेंस्की ने ये जानकारी मीडिया से बातचीत के दौरान दी. जेलेंस्की के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन इस युद्ध को जल्द खत्म करना चाहता है, क्योंकि इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक सुरक्षा पर असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या घुटनों पर आने लगे हैं जेलेंस्की, यूरोपीय देशों पर क्यों भड़के यूक्रेनी प्रेसिडेंट, कैसे हैं देश के हालात?
जल्द होगी शांति वार्ता- जेलेंस्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ये भी बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि आने वाले महीनों में यूक्रेन और रूस के बीच औपचारिक बातचीत हो. इसके लिए किसी तीसरे देश में शांति वार्ता आयोजित की जा सकती है. हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. यूक्रेन साफ कर चुका है कि वो अपनी जमीन और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा. जेलेंस्की ने कहा कि शांति तभी संभव है जब यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाए. वहीं रूस की ओर से भी कुछ शर्तें रखी जा रही हैं, जिस वजह से बातचीत आसान नहीं मानी जा रही है.
आम नागरिकों को हो रही है परेशानी
इस बीच युद्ध अभी भी जारी है. रूस और यूक्रेन दोनों ही एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. कई इलाकों में बिजली, पानी और जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं. आम नागरिकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. अमेरिका के अलावा यूरोपीय देश भी चाहते हैं कि ये युद्ध जल्द खत्म हो. उनका मानना है कि शांति समझौता होने से दुनिया में स्थिरता आएगी और लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर होगी.
ये भी पढ़ें: ‘यूक्रेन में भयंकर ठंड है, रूस हमला नहीं करेगा’, ट्रंप का दावा- 7 दिन के सीजफायर के लिए मनाया है
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
40 mins agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
5 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
5 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
8 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
10 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
11 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
12 hrs agoLIVE: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
13 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
14 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines