Joe Biden: अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अमेरिकी एयरफोर्स के एक रिटायर्ड अफसर ने खूब खरी खोटी सुनाई। बाइडेन को मिडिल ईस्ट में युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया।
आप को वोट क्यों देना चाहिए?
बाइडेन का विरोध करने वाले शख्स ने कहा, “मैं वायु सेना का एक अनुभवी कर्मी हूं। मैं यहां एक पूर्व सैनिक के साथ आया हूं। हम सोच रहे हैं कि हमें किसी ऐसे व्यक्ति के लिए वोट क्यों देना चाहिए? जिसने युद्ध के लिए मतदान किया और हमारे हजारों भाइयों और बहनों, अनगिनत इराकी नागरिकों को मार डाला गया।
और पढ़िए – US Presidential Election 2024: एलन मस्क का दावा- अगर अरेस्ट हुए तो भारी मतों से फिर राष्ट्रपति चुने जाएंगे ट्रंप
और पढ़िए – World War III: तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- मैं इसे रोक भी सकता हूं
नीतियों के कारण अनगिनत लोग मारे गए
उस शख्स ने आगे कहा कि आपने उस युद्ध को कराया। जिस व्यक्ति ने युद्ध को अंजाम दिया, उसे मेडल भी दिया। तुम्हारे हाथ खून से रंगे हुए हैं। आप अयोग्य हैं। मेरे दोस्त आपकी नीतियों के कारण तमाम लोग मर चुके हैं।
बाइडेन बाेले- मेरा बेटा इराक युद्ध में था
जो बाइडेन धैर्यपूर्वक पूर्व अधिकारी की बातों को सुन रहे थे। फिर कहा कि उनका बेटा इराक में लड़ा था। आपको नहीं लगता कि यह मेरे लिए मायने रखता है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसके जवाब में अमेरिकी पूर्व सैनिक ने कहा कि वह उनके बेटे के बारें में ज्यादा नहीं बोलना चाहते हैं। तब बाइडेन ने कहा कि बेहतर होगा कि आप ऐसा न करें।
कभी राष्ट्रपति नहीं बन सकते
जब बाइडेन कुछ दूर चले गए तो पूर्व अफसर जोर-जोर से चीखने लगा कि आप अयोग्य हैं सर। आप अयोग्य हैं। किसी भी तरह से राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं। तुम्हारे हाथ खून से रंगे हुए हैं। इराक और अफगानिस्तान में मेरे भाइयों-बहनों की मौत हुई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
49 mins agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 hr agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
5 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
7 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
10 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
10 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
18 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines