US Issues West Asia Travel Alert: अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा हालात बिगड़ने पर उस इलाके से निकलने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है. ये एडवाइजरी अम्मान, यरूशलेम और बगदाद में अमेरिकी राजनयिक मिशनों के जरिए जारी की गई. इसमें अमेरिकियों से ट्रैवल से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने, स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और संभावित रुकावटों के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
फ्लाइट हो सकती है कैंसिल?
सिक्योरिटी अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि फिर से शुरू हुई दुश्मनी के कारण फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं, कुछ वक्त के लिए एयरस्पेस बंद हो सकते हैं और इंटरनेशनल ट्रैवल में देरी हो सकती है. ये सलाह ऐसे समय में आई है जब कुछ समय के अंतराल के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव फिर से शुरू हो गया है, जिससे बड़े रीजनल कॉन्फ्लिक्ट की चिंता बढ़ गई है.
ईरान पर होगा हमला?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई की संभावना का संकेत दिया. कैबिनेट सदस्यों के साथ कैंप डेविड में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वॉशिंगटन कड़ा जवाब देगा. उन्होंने इशारा दिया कि जब तक तनाव बना रहेगा, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर, तब तक सैन्य अभियान जारी रह सकते हैं.
ईरान का अमेरिका पर आरोप
वहीं ईरान ने अमेरिका पर रीजन में इनस्टेबिलिटी बढ़ाने का आरोप लगाया. वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी कि अगर संघर्ष बढ़ता है, तो अमेरिका के सैन्य अभियानों को सपोर्ट करने वाले किसी भी देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.
ड्रोन हमले के बाद क्या हुआ?
दूसरी तरफ कुवैत ने कहा कि उसके सशस्त्र बलों ने देश की कई अहम जगहों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों का जवाब दिया. रक्षा अधिकारियों ने कुछ जगहों पर नुकसान की बात तो मानी, लेकिन कंफर्म किया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
वेस्ट एशिया में बढ़ी टेंशन
समुद्री सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं. यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के एंटरेंस पर तेल टैंकरों से जुड़ी 2 अलग-अलग घटनाओं की जानकारी दी. एक जहाज के इंजन रूम को अज्ञात वस्तु से टकराने के कारण नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरे जहाज ने अपने रास्ते के पास धमाके की सूचना दी. किसी के घायल होने या पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.
स्ट्रेट ऑफ बाब-अल-मंडेब का हाल
इसी बीच यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों की तरफ से स्ट्रेट ऑफ बाब-अल-मंडेब से होने वाले जहाजों के आवागमन में रुकावट डालने की खबर है. खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब के कई जहाजों ने इस इलाके से बचने के लिए अफ्रीका के ‘केप ऑफ गुड होप’ के रास्ते अपना रूट बदल लिया. इससे पता चलता है कि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ-साथ इंटरनेशनल ट्रेड और एनर्जी सप्लाई के लिए रिस्क भी बढ़ रहे हैं.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines