अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें बैन करने की घोषणा की है. इस कदम का मुख्य उद्देश्य मॉस्को और यूक्रेन के बीच युद्ध की समाप्ति कर सीजफायर को जल्द से जल्द लागू करवाना है. राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच कई बार युद्ध को रोकने के लिए वार्ताएं की थी लेकिन वह विफल रही है और अमेरिका अब हिंसा रोकने के लिए हर कड़े प्रयास करेगा.
रूस पर अमेरिका का बड़ा एक्शन
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बुधवार को रोसनेफ्ट और लुकोइल, दो बड़ी रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगा दिया है. इससे क्रेमलिन पर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बनाया जा सकेगा. इस पर अमेरिकी वित्त मंत्रालय का बयान आया है. इसमें उन्होंने कहा है कि आज जो कार्रवाई की गई है वह रूस के ऊर्जा क्षेत्र को कमजोर करेगा और युद्ध रोकने का दबाव बनाएगा. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अमेरिका युद्ध रोकने के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहेगा.
ट्रंप का इस पर कहना है कि उन्हें उम्मीद है यह एक अस्थायी कदम होगा. वे कहते हैं कि ये बहुत बड़े प्रतिबंध है, हम उम्मीद करते हैं कि ये ज्यादा समय तक नहीं चलेंगे. हम बस युद्ध रोकने का समाधान चाहते हैं और हम पुतिन से जब भी बात करते हैं तो वह आगे नहीं बढ़ पाती है.
ये भी पढ़ें- ट्रंप का ड्रैगन दांव, पुतिन के साथ बैठक रद्द, दक्षिण कोरिया में अब शी जिनपिंग से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines