अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर लगाया बैन, मंत्रालय ने बताई यह वजह

ट्रंप प्रशासन ने की रूस पर बड़ी कार्रवाई. यूक्रेन संग युद्धविराम लाने के प्रयास को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका उद्देशय युद्ध करने की वित्तीय स्थिति को कमजोर करना है.

source-trump

अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें बैन करने की घोषणा की है. इस कदम का मुख्य उद्देश्य मॉस्को और यूक्रेन के बीच युद्ध की समाप्ति कर सीजफायर को जल्द से जल्द लागू करवाना है. राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच कई बार युद्ध को रोकने के लिए वार्ताएं की थी लेकिन वह विफल रही है और अमेरिका अब हिंसा रोकने के लिए हर कड़े प्रयास करेगा.

विज्ञापन

रूस पर अमेरिका का बड़ा एक्शन

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बुधवार को रोसनेफ्ट और लुकोइल, दो बड़ी रूसी तेल कंपनियों पर बैन लगा दिया है. इससे क्रेमलिन पर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बनाया जा सकेगा. इस पर अमेरिकी वित्त मंत्रालय का बयान आया है. इसमें उन्होंने कहा है कि आज जो कार्रवाई की गई है वह रूस के ऊर्जा क्षेत्र को कमजोर करेगा और युद्ध रोकने का दबाव बनाएगा. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अमेरिका युद्ध रोकने के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहेगा.

विज्ञापन

ट्रंप का इस पर कहना है कि उन्हें उम्मीद है यह एक अस्थायी कदम होगा. वे कहते हैं कि ये बहुत बड़े प्रतिबंध है, हम उम्मीद करते हैं कि ये ज्यादा समय तक नहीं चलेंगे. हम बस युद्ध रोकने का समाधान चाहते हैं और हम पुतिन से जब भी बात करते हैं तो वह आगे नहीं बढ़ पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ