CEO Fahim Saleh Murder: अमेरिका में टेक सीईओ फहीम सालेह की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। टेक सीईओ की हत्या का आरोप उनके ही निजी सहायक पर है। कोर्ट में ट्रायल के दौरान बचाव पक्ष ने दावा किया है कि आरोपी अपने 33 वर्षीय बॉस फहीम सालेह से धोखाधड़ी कर रहा था। उसने 4 करोड़ डॉलर (लगभग 332 करोड़ रुपये) का गबन किया था। बचने के लिए अपने बॉस को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीईओ को धोखाधड़ी के बारे में पता लग गया था। आरोपी 25 वर्षीय टायरेस हास्पिल की चोरी को दबाने के बजाय सीईओ ने कार्रवाई की।
सालेह को हास्पिल से पूरा पैसा वसूलने की अनुमित मिल गई थी, जिसके बाद उन्होंने पैसा चुकाने को कहा। इसके बाद भी वह लगातार गबन करता रहा। जिसके बाद उसको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। अभियोजन पक्ष के अनुसार हत्या की वारदात को जान-बूझकर अंजाम दिया गया। आरोपी ने चाकू मारकर हत्या की और बाद में शव के टुकड़े कर दिए। हास्पिल ने जहां से इसकी खरीद की, वह सबूत मिल गया है। वारदात के बाद चाकू भी बरामद किया गया था।
बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी ने बचपन में काफी परेशानियां झेली हैं। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी ने हत्या के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को काफी सारे गिफ्ट दिए थे। जिनको खरीदने के लिए चोरी किए धन का यूज किया गया था। बताया जा रहा है कि अगर टायरेस दोषी पाया गया, तो आजीवन कारावास की सजा भुगतनी पड़ सकती है। बचाव पक्ष इमोशनल कर सजा कम करवाने की फिराक में है।
यह भी पढ़ें:US: स्पेशल कबाब खाना पड़ गया भारी, परिवार के 6 सदस्यों के दिमाग में पड़ गए कीड़े!
मैनहट्टन की सहायक जिला अटॉर्नी लिंडा फोर्ड ने मामले में कोर्ट के सामने दलीलें दी हैं। उन्होंने कहा कि टायरेस की करतूतों का जब उसके बॉस को पता लगा, तो वह उनसे दूरी बनाने लगा था। इसी दौरान उसके दिमाग में हत्या करने का प्लान आया। इसके अलावा कैसे उसका अपराध छिपे? कर्ज को कैसे चुकाए, सालेह की कार्रवाई को कैसे रोके? इस सबकी योजना वह बना रहा था।
रेकी कर हत्या को दिया गया अंजाम
हास्पिल ने मौके से सबूत मिटाने और खून के दाग साफ करने के लिए सामान की खरीद भी सालेह के क्रेडिट कार्ड से की। आरोपी ने रेकी की और मौका देख आरोपी ने सालेह पर हमला किया। नकाब पहनकर आया और लगातार चाकू से वार करने लगा। कई बार चाकू मारा, जब उसे मर्डर कन्फर्म हो गया, तो पहले उसने सिर धड़ से अलग किया और बाद में बॉडी के दूसरे हिस्से काटे। उसने सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। सफाई के लिए जो एंटी फेलन डिस्क आरोपी लेकर आया था, उसका टैक घटनास्थल पर रह गया। जिससे वह पकड़ा गया था।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
20 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines