नई दिल्ली: अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पोलेसी ताइवान दौरे पर हैं। कल रात पोलेसी ताइवान के राजधानी ताइपे पहुंचीं। इस दौरान पोलेसी ने चीन का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधा। पोलेसी ने कहा कि हम ताइवान में लोकतंत्र के समर्थक हैं। हम ताइवान के 23 मिलियन लोगों के साथ हैं और क्षेत्र में हम शांति चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम ताइवान का आर्थिक विकास चाहते हैं। पोलेसी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को बदलने का विरोध करते रहेंगे। हमारी यात्रा सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी पर केंद्रित है। हम ताइवान के पास दोस्ती के लिए आए हैं।
और पढ़िए – अमेरिका में सात साल का बच्चा वॉशिंग मशीन के अंदर मिला मृत
अमेरिकी स्पीकर पेलोसी ने ताइवानी मीडिया से चर्चा में कहा, ‘मैं यहां ताइवानी जनता की बात सुनने और यह सीखने के लिए आई हूं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। हम ताइवान को कोविड से सफलतापूर्वक निपटने के लिए बधाई देती हैं। यह स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और शासन का मुद्दा भी है।’
पेलोसी ने यह भी कहा कि ताइवान सरकार से बातचीत में जलवायु संकट से पृथ्वी को बचाने के लिए मिलकर काम करने पर बात करेंगे। हमारी यात्रा मानवाधिकारों, अनुचित व्यापार परंपराओं और सुरक्षा मुद्दों के बारे में है।
वहीं ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कहा कि अमेरिकी स्पीकर पेलोसी वास्तव में ताइवान के सबसे समर्पित मित्रों में से एक हैं। ताइवान के लिए अमेरिकी कांग्रेस के कट्टर समर्थन को प्रदर्शित करने के लिए ताइवान की यह यात्रा करने के लिए हम आपके आभारी हैं।
इस बीच नैंसी पेलोसी की यात्रा से चीन और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। चीन की सेना ताइवान स्ट्रेट की ओर बढ़ गई है। यह स्ट्रेट ताइवान को चीन की मुख्य भूमि से अलग करता है। उधर, चीन के 20 लड़ाकू विमान ताइवान में घुस गए। अमेरिका ने भी पेलोसी की सुरक्षा को देखते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने युद्धपोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन और फिलीपींस सागर में अन्य युद्धपोत को तैनात कर दिया है।
और पढ़िए – बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पीएम मोदी के साथ कर सकती हैं सुपर थर्मल स्टेशन का उद्घाटन
इसके साथ पेलोसी पिछले 25 साल में स्वशासित द्वीप का दौरा करने वाली अमेरिका की सर्वोच्च अधिकारी बन गई हैं। चीन दावा करता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है। वह विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता है क्योंकि उसे लगता है कि यह द्वीपीय क्षेत्र को संप्रभु के रूप में मान्यता देने के समान है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
3 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
13 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
17 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
17 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines