PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में तीन दिन रहने के बाद शनिवार को मिस्र के लिए रवाना हो गए। इससे पहले पीएम मोदी ने वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने मंच से राष्ट्रगान जन गण मन गाया। राष्ट्रगान के बाद मैरी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
कार्यक्रम के बाद मैरी मिलबेन ने कहा, ‘मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। मुझे मेरे द्वारा राष्ट्रगान गाते हुए लोगों को सुनना अच्छा लगा। आज रात यहां आना सच्चा सम्मान है।
पीएम मोदी के साथ UN में किया था योग
इससे पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस में मैरी मिलबेन ने हिस्सा लिया था। उन्होंने पीएम मोदी के साथ योग किया था। इस दौरान मिलबेन ने कहा था कि इस महान दिन का हिस्सा बनना अद्भुत समान है। हमारे लिए एक अच्छा सप्ताह होने जा रहा है। उन्होंने कहा था कि यह यात्रा अमेरिका-भारत संबंध, दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र और आज दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधन का जश्न है।
ओम जय जगदीश गाकर भारत में लोकप्रिय हुईं मैरी
भारत के स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर 2020 में मैरी मिलबेन ने राष्ट्रगान गाया था। साथ ही 2020 में दिवाली पर भजन ओम जय जगदीश हरे की उनकी प्रस्तुति को भारत में काफी सराहा गया था। वह चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के अलावा कई वैश्विक नेताओं के सामने राष्ट्रीय गान और देशक्ति संगीत की प्रस्तुति दे चुकी हैं।
पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने भी छुए थे मोदी के पैर
इससे पहले मई में पीएम मोदी भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (FPIC) में हिस्सा लेने के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष जेम्स मारपे ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर भी छुए। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी एयरपोर्ट पर हुई इस अप्रत्याशित घटना के बाद पीएम मोदी ने जेम्स की पीठ थपथपाते हुए उन्हें गले लगा लिया। मारपे ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का वेलकम किया था।
यह भी पढ़ें: PM Modi Egypt Visit: आपसे मिलना स्वीट डिश जैसा, प्रवासी भारतीयों से बोले PM मोदी, मिस्र की पहली यात्रा पर रवाना
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
1 hr agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
2 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
13 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
14 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
15 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
16 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
20 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines