US Shooting: कैलिफोर्निया में फिर गोलीबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 लोगों की मौत, एक गंभीर

Serbia Shootout, Mladenovac, Serbia Police, Belgrade
विज्ञापन

US Shooting: शनिवार को कैलिफोर्निया में फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर इसी तरह की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उत्तरी कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे में दो गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में शामिल संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को मॉन्टेरी पार्क में हुई थी फायरिंग

बता दें कि शनिवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग मॉन्टेरी पार्क के एक डांस स्टूडियो में न्यू ईयर वीकेंड मना रहे थे, उसी वक्त आरोपी ने वहां ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वारदात के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे।

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि आरोपी एक गाड़ी में मृत पाया गया। उन्होंने आगे कहा कि गाड़ी में एक हैंडगन भी मिली है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में पांच पुरुष और पांच महिलाओं की मौत हुई है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ