US Shooting: वर्जीनिया के रिचमंड में डाउनटाउन थिएटर के बाहर मंगलवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना उस वक्त हुई, जब ग्रेजुएशन सेरेमनी चल रहा था। रिचमंड पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने बताया कि वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग में 7 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों पुरुष थे, जिनकी उम्र 18 और 36 वर्ष थी। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस का मानना है कि पकड़ा गया आरोपी मृतकों में से किसी एक को जानता था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से कई हथियार बरामद किए हैं।
फायरिंग के दौरान मची अफरातफरी
रिचमंड पब्लिक स्कूल की ओर से जारी एक बयान में प्रवक्ता मैथ्यू स्टेनली ने बताया कि मोनरो पार्क के बाहर ग्रेजुएशन सेरेमनी खत्म होने के बाद गोलीबारी हुई। गोलीबारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान दो लोग गिरकर घायल हो गए। उधर, पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने बताया कि घटना के शिकार घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
9 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines