US: अमेरिका में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यहां एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित हो रही हैं। यहां एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में यात्री फंस गए हैं। व्हाइट हाउस भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। व्हाइट हाउस ने इस मामले में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एफएए से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे यह खराबी आई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। इसके चलते तकरीबन 1000 उड़ानें लेट हो गई हैं।
बैकलॉग होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। बुजुर्ग और बच्चे अधिक परेशान हो रहे हैं। अमेरिकी एजेंसियां यात्रियों के रुकने और खाने की व्यवस्था में लगी हैं।
और पढ़िए –पीएम मोदी ने की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम (NOTAMS) को रिस्टोर कर रहा है। ट्वीट में कहा गया हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं। इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है।
घरेलू उड़ान सेवाओं पर रोक
आगे एफएए द्वारा बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हुआ है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी समयानुसार सुबह 9 बजे तक सभी घरेलू उड़ान सेवाओं को रोक दिया गया था। बता दें कि अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सभी उड़ान सेवाएं प्रभावित होने का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है। नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि भारत में सभी हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल इसका भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइटों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
क्या होता है NOTAM
जानकारी के मुताबिक NOTAM को नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम कहते हैं। यह एक तरह की संचार व्यवस्था है। इसकी मदद से फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू तक सूचनाएं भेजी जाती हैं। विमानन विशेषज्ञों के मुताबिक यह गोपनीय सूचना तंत्र होता है। दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत विमान के पायलट को मौसम, ज्वालामुखी विस्फोट, हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध, किसी पैराशूट जंप, रॉकेट लॉन्च और सैन्य अभ्यास जैसी बेहद संवेदनशील और अहम जानकारियां भेजी जाती हैं। ताकि विमान को हवाई सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़े। साथ ही इस सूचना तंत्र से विमान के पायलट को हवाई अड्डों की स्थिति जैसे बर्फबारी, लाइटों में गड़बड़ी या फिर हवाई पट्टी पर किसी पक्षी की मौजूदगी की जानकारी दी जाती है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
13 mins agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
6 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
9 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
13 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
13 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
15 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
22 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
23 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines