false'महायुद्ध' के बीच ईरान को तगड़ा झटका'; अमेरिकी सीनेट ने खारिज कया युद्ध को रोकने का प्रस्ताव, जानें किसने क्या था पेश?
Author: Khushbu Goyal
2026-03-05 07:16:33
US-Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच ईरान को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि अमेरिका की सीनेट ने ईरान पर हमले रोकने के लिए पेश किया गया प्रस्ताव खारिज कर दिया है। डेमोक्रेट टिम केन और रिपब्लिकन रैंड पॉल द्वारा यह प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन कांग्रेस के ऊपरी सदन में 53-47 के अंतर से प्रस्ताव रिजेक्ट हो गया। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिक पार्टी को बहुमत मिला। इसलिए ईरान पर अमेरिका के हमले अभी जारी रहेंगे।
1973 के कानून के तहत पेश हुआ था प्रस्ताव
बता दें कि अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान पर सैन्य हमले जारी रखने की अनुमति दे दी है। बुधवार को वॉर पॉवर्स रिजोल्यूशन 1973 के तहत राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान पर हमले रोकने के लिए बाध्य करने का प्रयास 52 के मुकाबले 48 वोटों से विफल हो गया। ट्रंप ने X पर लिखा कि सीनेट का फैसला अमेरिका की सुरक्षा को मजबूत करता है। ईरान को शांति का संदेश मिल चुका है। वहीं विपक्षी नेता Chuck Schumer ने हमलों को ‘संवैधानिक संकट’ बताया।
US सीनेट में सुनवाई के दौरान हुई मारपीट
वहीं अमेरिकी सीनेट की सीनेट आर्म्ड सर्विस कमेटी की सुनवाई के दौरान घटी एक घटना ने ईरान पर हमले के ट्रंप के फैसले और अमेरिकी सैन्य नीति पर बहस को और तेज कर दिया है। बुधवार को कमेटी की सुनवाई चल रही थी कि तभी पूर्व सैनिक Sgt. Brian McGuinness ने कहा कि वे नहीं चाहते कि अमेरिका सिर्फ इजरायल के फायदे के लिए ईरान के साथ युद्ध लड़े।उनके प्रतिवाद का विरोध करते हुए पुलिस जब उन्हें कमरे से ले जा रही थी तो हाथपाई हो गई।
ईरान पर हमले को असंवैधानिक बताया गया
विवाद में पूर्व सैनिक और रिपब्लिकन सीनेटर टिम शिहे भी कूद पड़े और उन पर Sgt. Brian McGuinness की बाहें मरोड़ने का आरोप लगा। वहीं डेमोक्रेट्स का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हवाई हमले का आदेश देते समय कांग्रेस की मंजूरी को दरकिनार किया। इसलिए उनके द्वारा किए गए हमले असंवैधानिक हैं। अमेरिका को ईरान से तत्काल कोई खतरा भी नहीं था, जिससे बचाव के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को हमला करने का आदेश देना पड़ा हो।
जंग में इजरायल-अमेरिका की स्थिति मजबूत
दूसरी ओर, राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका और इजरायल मजबूत स्थिति हैं। दोनों अपने टारगेट पूरे करने के करीब पहुंच गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अमेरिका ने ढेर कर दिया है। उनका संभावित उत्तराधिकारी भी निशाने पर है। तेहरान में बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडार को तबाह किया जा रहा है। युद्ध के मोर्चे पर हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसमें से वे खुद को 10 में से 15 नंबर देते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines