US Bans Three Palestinian Human Rights Groups Amid Israel-Hamas Tensions: इजरायल और हमास में तनाव के बीच अमेरिका से बड़ी खबर आ रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में नरसंहार की जांच की मांग करने वाले तीन फिलिस्तीनी मानवाधिकार समूहों पर बैन लगा दिया है। इन ग्रुप्स का नाम है अल-हक, अल-मेजान सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स और फिलिस्तीनी सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स (PCHR)।
दरअसल, ये तीनों संगठन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) में गाजा में इजरायल के हमले और कथित नरसंहार के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बता दें ICC एक इंटरनेशनल कोर्ट है जो दुनिया के सबसे गंभीर अपराधों, नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों पर काम करती है।
पीएम नेतन्याहू के खिलाफ साजिश का लगा आरोप
मानवाधिकार संगठनों ने अमेरिकी सरकार के इस कदम को अनुचित और दमनकारी ठहराया है। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस बारे में मीडिया में बयान दिया कि ये समूह ICC के साथ मिलकर साजिश कर रहे थे। विदेश मंत्री का दावा था कि ये संगठन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराने की फिराक में थे।
इजरायल और हमास के बीच कब से तनाव चल रहा है?
जानकारी के अनुसार इन तीनों मानवाधिकार संगठनों ने गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों ( 2023-2025) को ‘नरसंहार’ करार देते हुए इंटरनेशनल कोर्ट में शिकायतें की थीं। बता दें गाजा में वर्तमान में इजरायल और हमास के बीच लड़ाई चल रही है। दोनों के बीच ये संघर्ष अक्टूबर 2023 से चल रहा है।
डरेंगे नहीं जांच की रफ्तार करेंगे और तेज
अमेरिका के इस कदम का फिलिस्तीनी मानवाधिकार संगठनों ने एक सुर में विरोध किया है। जिस समूह पर बैन लगा है उसमें से एक अल-हक ने X पर पोस्ट कर कहा कि हम अमेरिका द्वारा लगाए बैन की निंदा करते हैं। आगे पोस्ट में कहा गया कि यह फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों और सच्चाई को दबाने का प्रयास है। लेकिन वह रुकने वाले नहीं और उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वह ICC से अपनी जांच को तेज करने और इजरायली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप फिर देंगे टैरिफ का झटका, बोले- अमेरिका में निवेश न करने वाले चिप निर्माताओं पर लगेगा टैक्स
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 hr agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
7 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
10 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
13 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
14 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
16 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
23 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines