हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

होटल कर्मचारी ने महिला को पानी में मिलाकर पिलाया वीर्य, कपल ने ठोंका मुकदमा

US Ritz-Carlton Hotel employee made woman drink semen mixed with water couple filed suit: अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया में रिट्ज-कार्लटन होटल के कर्मचारी ने एक महिला को पानी में वीर्य मिलाकर दे दिया।

विज्ञापन
US News

US Ritz-Carlton Hotel employee made woman drink semen mixed with water couple filed suit: अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया में रिट्ज-कार्लटन होटल के कर्मचारी ने एक महिला को पानी में वीर्य मिलाकर दे दिया। महिला ने जब पानी पिया तो उसे स्वाद अजीब लगा। उसे शक हो गया। महिला की शिकायत पर होटल ने पानी की लैब टेस्टिंग कराई तो उसमें वीर्य के मिले होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कपल ने होटल पर मुकदमा ठोंका है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका यौन उत्पीड़न और शोषण किया गया। घटना के बाद उसे आघात पहुंचा है।

बेटी का बर्थडे मनाने पहुंचे थे होटल

जेन और जॉन डो नाम के कपल नवंबर में होटल में बेटी का बर्थडे मनाने गए थे। जेन का आरोप है कि रिट्ज-कार्लटन होटल में उसका स्वागत एक फाइव स्टार सुविधायुक्त होटल की तरह किया गया था। वहां उसने होटल के फ्रंट डेस्क से पानी की एक बोतल का ऑर्डर दिया। इससे पहले एक पुरुष कर्मचारी दरवाजे पर पांच बोतलें देने आया। इसके बाद वह शांति से सोने चली गई।

आधी रात उसे प्यास लगी तो उसने पानी की एक घूंट पी। तभी उसे एहसास हुआ कि पानी का स्वाद अजीब है। उसने अपने पति को जगाया और उन्होंने होटल प्रबंधन और बाद में पुलिस से संपर्क किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है जेन अपमानित, भयभीत, शर्मिंदा थी।

विज्ञापन

होटल ने कराया लैब टेस्टिंग

होटल ने कथित तौर पर पानी को परीक्षण के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा। उनके प्रवास के दो महीने बाद रिट्ज-कार्लटन के एक प्रतिनिधि ने जोड़े को फोन करके पुष्टि की कि पानी में वीर्य था। लेकिन जिम्मेदार स्टाफ सदस्य की पहचान करने या उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। वकील ने आरोप लगाया कि आरोपी कर्मचारी पकड़ में नहीं आया है। वह अपनी हरकतों से अनगिनत लोगों को अपवित्र कर सकता है।

यह भी पढ़ें: कौन है Shani Louk, जिसे हमास आतंकियों ने पहले नग्न कर घुमाया, अब आई मौत की खबर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola