US Presidential Election 2024: ट्विटर के CEO एलन मस्क ने शनिवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मस्क ने दावा किया और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगर गिरफ्तार किया जाता है तो अगले चुनाव में वे भारी मतों से जीतकर दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जा सकते हैं।
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर के CEO ने ये बातें कही। बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रम्प को गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने अपने समर्थकों से इस कदम का विरोध करने को भी कहा।
और पढ़िए – डोनाल्ड ट्रंप कब होंगे गिरफ्तार? खुद बताई तारीख, समर्थकों से की विरोध करने की अपील
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। जिसमें ट्रंप ने कहा कि उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय से एक गोपनीय सूचना मिली है कि एक पुराने मामले में उन्हें मंगलवार को अरेस्ट किया जाएगा। लेकिन क्या आरोप होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
और पढ़िए – Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ICC ने क्यों जारी किया वारंट, क्या हैं इसके मायने? सवालों के जरिए ऐसे समझें
ये हैं ट्रंप पर आरोप
ट्रंप का कहना है कि न्यूयार्क के अभियोजक कुछ महिलाओं को भुगतान किए गए धन से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं। दरअसल, ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को यौन संबंध के बदले धन दिए ओर मामले को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा था।
लगाया जा सकता है अभियोग
जिला अटॉर्नी के कार्यालय और न्यूयॉर्क पुलिस विभाग सहित कानून-प्रवर्तन अधिकारी इस संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं कि ट्रंप पर अभियोग लगाया जा सकता है। इस बाबत अफसरों ने एक बैठक भी की है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
1 hr agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
1 hr agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
9 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
17 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
18 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
19 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
21 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
23 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines