हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'हमारे देश से निकाल दो, वरना इसकी कीमत…', राष्ट्रपति ट्रंप ने कैदियों पर वेनेएजुला को दी धमकी

अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ता अब तनावपूर्ण होने लगे हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला को यूएसए से अपने कैदियों को निकालने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करता है तो कीमत चुकाने के लिए तैयार रहने का भी इशारा किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
ट्रंप ने कैदियों को अमेरिका से निकालने के लिए वेनेएजुला को दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, जापान, रूस, भारत जैसे बड़े देशों के बाद अब छोटे देशों को भी धमकियां देना शुरू कर दिया है। टैरिफ, एच-1बी वीजा पर फीस बढ़ाने के बाद अब ट्रंप ने अमेरिका की जेल में बंद विदेशी कैदियों पर संज्ञान लियहा है। ट्रंप ने वेनेजुएला देश से कहा है कि अमेरिका में बंद कैदियों और मानसिक संस्थानों के लोगों को तुरंत वापस बुलाने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर ट्रंप ने वेनेजुएला को धमकी भी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि हम चाहते हैं कि वेनेजुएला उन सभी कैदियों और मानसिक संस्थानों के लोगों को तुरंत स्वीकार करे, जिनमें दुनिया के सबसे बुरे पागलखाने भी शामिल हैं, जिन्हें वेनेज़ुएला के “नेतृत्व” ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जबरन घुसा दिया है। कहा कि इन “राक्षसों” ने हजोरों लोगों को बुरी तरह घायल किया है, यहां तक कि उनकी जान भी ले ली है। धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा कि इन्हें अभी हमारे देश से निकाल दो, वरना इसकी कीमत अकल्पनीय होगी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन, देखें लिस्ट

विज्ञापन

अमेरिका-वेनेजुएला के बीच के रिश्ते

इन दिनों अमेरिका-वेनेजुएला के रिश्तों में भारी तनाव बना हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में कैरिबियन सागर में वेनेजुएला के लिए अपने युद्धपोत, स्टील्थ फाइटर्स और परमाणु पनडुब्बी तैनात की है। वहीं वेनेजुएला ने रूसी मूल के Su-30 MK2 लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। इन्हें घातक Kh-31 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलों से लैस किया गया है। इस बीच ट्रंप ने कहा कि हम वेनेजुएला के नार्को-आतंकवादियों को उड़ा रहे हैं, हम उन्हें पानी में उड़ा रहे हैं।

नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग

अमेरिका से तनाव को देखते हुए वेनेजुएला ने बड़ा फैसला लिया है। वहां की सरकार ने अपने नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रैनिंग देनी शुरू कर दी है। वहीं ला ऑर्चिला द्वीप पर वेनेजुएला सॉवरेन कैरिबियन 200 नाम से युद्धाभ्यास कर रहा है। इसमें 22 विमान, 12 युद्धपोत और 20 नौकाएं शामिल हैं। वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमिर पाद्रिनो ने इस युद्धाभ्यास को अमेरिका की अन्यायपूर्ण आक्रामकता का जवाब बताया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री चतुर और महान इंसान…’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया पीएम मोदी का गुणगान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola