'प्रधानमंत्री चतुर और महान इंसान...', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया पीएम मोदी का गुणगान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री हाल ही में भारत दौरे पर आए थे। जहां हमने परस्पर व्यापारिक सहयोग बढ़ाने और टैरिफ को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

Donald Trump praises PM Modi

पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को चतुर इंसान और महान मित्र बताया। ट्रंप ने न्यू जर्सी के अटाॅर्नी एलिना हब्बा के शपथ समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और उन्हें महान प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने उम्मीद जताई बहुत जल्द दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर हल निकलेगा।

ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका आए थे। वे हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी बहुत चतुर और मेरे अच्छे दोस्त हैं। टैरिफ को लेकर हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई। मुझे लगता है कि भारत और हमारे बीच अच्छा तालमेल रहेगा। मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं।

विज्ञापन

वाहनों और कच्चे तेल पर लगाया टैरिफ

बता दें कि पीएम मोदी ने 12 और 13 फरवरी 2024 को अमेरिका की यात्रा की थी। जहां दोनों देशों के बीच टैरिफ और अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। जहां दोनों देशों ने 2025 के अंत तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विव्यापार समझौते पर बातचीत की। गुरुवार को ही ट्रंप ने 2 अप्रैल से अमेरिका के आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की है। इससे पहले वेनेजुएला से आयात किए जाने वाले कच्चे तेल पर भी अमेरिका ने 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया है।

इससे पहले ट्रंप ने फरवरी में कहा कि उनके पास सबसे अधिक टैरिफ हैं वह व्यापार करने के लिए सबसे कठिन जगहों में से एक है। फरवरी में ट्रंप ने घोषणा की कि वह जल्द ही भारत समेत अन्य देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे। वे हमसे लेंगे, हम उनसे लेंगे। कोई भी कंपनी या देश जो भी शुल्क लगाए, हम निष्पक्ष होना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ