भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि हमें लगता है कि हमने भारत और रूस को खो दिया है। बता दें कि हाल ही में चीन में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। कार्यक्रम में तीनों महाशक्तियों की कई फोटो वायरल हुई थीं। इन फोटो की चर्चा पूरे देश में हुई थी। खासकर तीनों नेताओं की दोस्ती को फोटो सबसे ज्यादा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को खलीं थीं। अब उसी फोटो को शेयर करते हुए ट्रंप ने कहा है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों में खो दिया है।
सोशल मीडिया पर दिया बयान
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य दीर्घ और समृद्ध हो।
यह भी पढ़ें: PM मोदी और ट्रंप के रिश्तों में क्यों आई है खटास? 6 प्वाइंट्स में समझें, वजह टैरिफ या कुछ और
ट्रंप की उड़ी नींद, सुबह-सुबह किया पोस्ट
ट्रंप भारत, रूस और चीन की मुलाकात से बेहद परेशान हैं। उनकी रातों की नींद हराम है। यह गवाही ट्रंप की ही बैचेनी दे रही है। ट्रंप ने शुक्रवार को यह पोस्ट सुबह करीब साढ़े 6 बजे किया। भारतीय समयानुसार करीब शाम 4 बजे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रंप तीनों महाशक्तियों के एक होने से कितने परेशान हैं। इतनी सुबह ट्रंप के पोस्ट करने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी आश्चर्य जताया।
भारत बोला- No Comments
ट्रंप की पोस्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। ट्रंप के भारत के साथ संबंध खत्म के ऐलान पर प्रेस कांफ्रेंस में MEA प्रवक्ता ने कहा- नो कमेंट्स। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम व्यापार मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम क्वाड को चार सदस्य देशों के बीच कई मुद्दों पर साझा हितों पर चर्चा के लिए एक मूल्यवान मंच के रूप में देखते हैं। नेताओं का शिखर सम्मेलन सदस्य देशों के बीच राजनयिक परामर्श के माध्यम से निर्धारित किया जाता है। जहां तक यूक्रेन संघर्ष का संबंध है, हम यूक्रेन में शांति स्थापित करने की दिशा में हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप को है गंभीर बीमारी? इस बयान से सुर्खियों में आए US प्रेसिडेंट, 7 दिन से कहां थे गायब
BRICS सम्मेलन से पहले आया ट्रंप का बयान
8 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन होना है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुला सम्मेलन को वर्चुअल तरीके से आयोजित करेंगे। इसमें भारत की तरफ से विदेश मंत्री जयशंकर भाग लेंगे। इस सम्मेलन से पहले ट्रंप का पोस्ट अहम माना जा रहा है। अमेरिका ने भारत की तरह ही ब्राजील पर भी 51 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।
संबंधित खबरें
अमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
12 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
13 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
15 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
16 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
17 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
20 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
20 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
22 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
1 day ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines