पौलेंड पर ड्रोन गिराने का मामला अमेरिका तक पहुंच गया है. एक दिन पहले पौलेंड पर हुए रूसी ड्रोन हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने बीती रात कहा कि वह पोलैंड में रूसी ड्रोन हमले से जुड़ी पूरी स्थिति से खुश नहीं हैं और उम्मीद करते हैं कि यह खत्म हो जाएगा. यह एक गलती हो सकती है. बहरहाल, मैं इस पूरी स्थिति से जुड़ी किसी भी बात से खुश नहीं हूं. उम्मीद है कि यह खत्म हो जाएगा. हमले के बाद पोलैंड के उप प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की ने कहा कि हमला जानबूझकर किया गया था। वहीं पोलैंड के गृह मंत्री ने कहा कि देश भर में 16 ड्रोन देखे गए हैं, जिनका मलबा एक बड़े क्षेत्र में बिखरा हुआ है.
पौलेंड ने की थी हमले की पुष्टि
हमले के बाद पोलैंड की सेना ने बताया था कि उसने यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान अपने हवाई क्षेत्र में घुस आए ड्रोन को मार गिराया था. इसके बार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के हमले दुख जताया है. ट्रंप लगातार रूस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं. ट्रंप यूक्रेन युद्ध रोकने के भी कई बार प्रयास कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ‘रोकें अंधाधुंध बमबारी, पुतिन करें जेलेंस्की से शांति वार्ता’, यूरोपीय संघ की रूस से अपील
फ्रांस ने भी जेट तैनात किए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी सेना को पोलिश हवाई क्षेत्र की सुरक्षा में योगदान देने के लिए 3 राफेल जेट तैनात करने का निर्देश दिया है।. यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है जब नाटो ने गोलीबारी की है. पोलैंड पर हमले के बाद नाटो बदला लेने के लिए तैयार हो रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या यूक्रेन में सेना तैनात करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस से आया बड़ा अपडेट
क्या बोले फ्रांस के राष्ट्रपति?
हमले के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लिखा कि मैंने इस मामले पर नाटो महासचिव और ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी चर्चा की है, जो पूर्वी तट की रक्षा में भी लगे हुए हैं. कहा कि यूरोपीय महाद्वीप की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम रूस की बढ़ती धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे.
संबंधित खबरें
ट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
12 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
24 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
29 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
21 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines