भारत और अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है, यह कहना शायद गलत होने लगा है। भारत और ट्रंप के बीच मतभेद हैं, यह साबित होने लगा है। केवल भारत ही नहीं बल्कि हर देश के साथ मतभेद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्तिगत होते नजर आ रहे हैं। इस वाशिंगटन में इसकी चर्चा तेज हो गई है। ट्रंप के उतार-चढ़ाव के व्यवहार के बाद भी ट्रंप प्रशासन लगातार भारत के लिए अच्छे संबंध रखने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत एक अच्छा मित्र और एक साझेदार, और वास्तव में भविष्य का साझेदार बना रहेगा। अधिकारी का बयान तब आया है, जब आए दिन ट्रंप भारत पर वीजा, टैरिफ, रूसी तेल जैसे मुद्दों पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं।
‘हम भारत से बैर नहीं चाहते’
अमेरिका के एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट ने कहा है कि भारत दुनिया के किसी भी देश से तेल खरीद सकता है। हमारा यह कहना है सिर्फ रूस से तेल ना खरीदे। कहा कि हम भारत से किसी तरह का बैर नहीं चाहते लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि भारत किसी ऐसे देश को पैसे दे जो पैसों का इस्तेमाल युद्ध के लिए कर रहा हो। कहा कि भारत ने अब तक स्वतंत्र ऊर्जा नीति का पालन किया है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन की जमीन को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, रूसी सेना को बताया ‘पेपर टाइगर’
मुलाकातों का दिया तर्क
विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देश अपने संबंधों को कितना महत्व देते हैं, यह उच्च-स्तरीय बैठकों की से स्पष्ट होता है। पदभार ग्रहण करने के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो का पहला आधिकारिक कार्य क्वाड समूह जिसमें अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। साथ बैठक करना था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। अधिकारी ने आगे कहा कि ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद व्हाइट हाउस आने वाले पहले विदेशी नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे, जिन्होंने दो सप्ताह के भीतर ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: क्या राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ है उनका प्रशासन? भारत के पक्ष में दिख रहा वाशिंगटन
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
6 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
8 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
11 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
13 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
17 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
20 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines