रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में लगातार फेल साबित हो रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब नया दांव चला है। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक रद्द कर दी है। अब वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने पर बात करेंगे। ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात दक्षिण कोरिया में होगी।
व्हाइट हाउस में ट्रंप ने बताया कि अगले हफ्ते वह मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे। दक्षिण कोरिया में वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह एक लंबी बैठक होगी। कहा कि हम अपने कई सवालों, अपनी शंकाओं और अपनी अपार संभावनाओं को मिलकर सुलझा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: टैरिफ पर रार जारी! राष्ट्रपति ट्रंप से क्यों नहीं मिलेंगे पीएम मोदी? अंतिम पलों में रद्द हुआ ASEAN summit दौरा
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक रद्द कर दी। कारण बताते हुए कहा कि मुझे यह ठीक नहीं लगा। मुझे नहीं लगा कि हम उस मुकाम तक पहुंच पाएंगे, जहां हमें पहुंचना था, इसलिए मैंने इसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि वह व्यर्थ बैठक नहीं चाहते थे। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित होने वाला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी आगामी मुलाकात को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी बातचीत का लाभ उठा पाएंगे। कहा कि मैं शायद इस बारे में बात करूंगा। मैं असल में इस बारे में बात करूंगा कि हम रूस और यूक्रेन के साथ युद्ध कैसे समाप्त करेंगे, चाहे वह ऊर्जा, तेल या किसी और माध्यम से हो। मुझे लगता है कि शी जिनपिंग समझेंगे। मुझे लगता है कि वह युद्ध को समाप्त होते देखना चाहेंगे।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जहां उन्होंने नाटो महासचिव मार्क रूट की मेजबानी की थी। उम्मीद है कि चीनी राष्ट्रपति पुतिन पर युद्ध विराम के लिए दबाव डालने में बड़ा प्रभाव डाल सकेंगे।
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच खत्म होगा टैरिफ विवाद? नई रिपोर्ट में 50 की जगह 15% टैरिफ का दावा
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
3 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
7 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
8 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
9 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
16 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
18 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
23 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines