नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत और यहां के लोगों को विदेशों से भी बधाई संदेश मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर यहां के लोगों को बधाई दी है और अपना संदेश जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल होता है, जो महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले सालों में लोकतंत्र नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए हम दोनों देश एक साथ खड़े रहेंगे, अपने लोगों के लिए शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे, एक स्वतंत्र खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाएंगे। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को आजादी की 75 साल पूरे होने की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम उन लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हैं, भारत के लोगों का सम्मान करते हैं जो एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवीं बार फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर नौवीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने आजादी के पहले और आजादी के बाद के महान विभूतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि इस 75 साल में कई ऐसी विभूतियां हैं जिनका नाम इतिहास में किसी कारण शामिल नहीं हो पाया, उन्हें भी याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में भारत की मजबूती और यहां के वैज्ञानिकों के कार्यों की भी सराहना की। साथ ही देश के लोगों को अगले 25 साल के लिए पंच प्राण भी बताए। उन्होंने कहा कि 2047 जब आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दिवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
1 hr agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
1 hr agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
2 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
12 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
14 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
15 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
16 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
20 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines