US President Joe Biden Visit Tel Aviv Israel Hamas war latest Update: इजराइल हमास युद्ध के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे हैं। इजराइल के हालातों को देखते हुए दुनियाभर की निगाहें इस वक्त तेल अवीव पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमास की ओर से किए गए आतंकवादी हमले के बाद इजराइल के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तेल अवीव पहुंचे हैं। हालांकि गाजा के एक अस्पताल में बड़े विस्फोट के बाद फिलिस्तीनी अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी जॉर्डन की अपनी यात्रा अचानक रद्द करनी पड़ी।
गाजा में विस्फोट की खबर सुनकर दुखी
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एएनआई ने कहा है कि तेल अवीव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, कल गाजा के अस्पताल में विस्फोट से मुझे बहुत दुख हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलिस्तीनी आतंकवादियों को लेकर इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि गाजा में अस्पताल पर हमला ‘अन्य टीम द्वारा किया गया’ लगता है। जो बाइडेन ने कहा कि वाशिंगटन इजरायल को अपनी रक्षा के लिए हर आवश्यक चीज मुहैया कराएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमले में इजरायली नागरिकों की हत्या के मामले में हमास इस्लामिक स्टेट से भी बदतर है।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह हमास ने 1300 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी है। इनमें 31 अमेरिकी भी शामिल हैं। आतंकियों ने बच्चों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकियों ने ऐसे अत्याचार किए हैं, जैसे आईएसआईएस ने किए थे।
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
2 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
11 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines